A
  1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. 'लड़की को मारा, पैर में ठोके कील और फिर नमक डालकर जमीन में किया दफ्न', मुजफ्फरपुर का है मामला

'लड़की को मारा, पैर में ठोके कील और फिर नमक डालकर जमीन में किया दफ्न', मुजफ्फरपुर का है मामला

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना देखने को मिली है। यहां एक 16 साल की लड़की की क्रूरता के साथ हत्या कर दी गई और उसके शव को जमीन में दफना दिया गया।

Brutal murder of a 16 year old girl in Muzaffarpur nails hammered in both her feet buried in the soi- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV प्रतीकात्मक तस्वीर

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 16 साल की लड़की की निर्ममता से हत्या कर दी गई है। हत्यारे ने लड़की के दोनों पैरों में लोहे की कील ठोक दी, साथ ही उसके शरीर पर नमक डालकर उसे मिट्टी में गाड़ दिया। किशोरी के शरीर पर कई चोट के निशान मिले हैं। बता दें कि यह पूरा मामला गायघाट थाना क्षेत्र के महुआरा गांव स्थित सियारी नदी के किनारे का है। यहां मिट्टी के नीचे पुलिस को लड़की का शव मिला। इसके बाद जब पुलिस की टीम ने जांच की तो पता चला कि उसके दोनों पैर में लोहे की कील ठोकी गई थी।

गड्ढे में दफनाया शव

बता दें कि पुलिस की टीम को गुप्त सूचना मिली थी। इस गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम सियारी नदी के किनारे पहुंची। जैसे ही पुलिस ने शव को गड्ढे से बाहर निकाला तो पुलिस की टीम दंग रह गई है। मृतका का शव उसके घर से 2 किलोमीटर दूर बरामद किया गया है। बता दें कि इससे पहले परिजनों ने पुलिस में बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी और जमीन विवाद में उसकी हत्या की आशंका जताई थी। फिलहाल शव के मिलने के बाद परिजनों ने मृतका के चचेरे भाई पर इस हत्या का आरोप लगाया है, जिसके बाद से पूरा परिवार फिलहाल फरार चल रहा है।

गुप्त सूचना के आधार पर मिला शव

गुप्त सूचना पाने के बाद जब पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची तो वहां ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। इस दौरान घटनास्थल पर पुलिस की टीम के साथ फॉरेंसिक की टीम भी थी। इसके बाद फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सैंपल इकट्ठा किया। मृतका की मां ने बताया कि घर में केवल मां और बेटी ही रहती थी। उनका बेटा दिल्ली में रहता है और वहीं काम करता है। बेटी के गायब होने पर सगे संबंधियों ने जब खोजबीन शुरू और उन्हें कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद उन्होंने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शव को बरामद किया। 

पुलिस का बयान

थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि दो दिनों से किशोरी लापता थी। पुलिस इस मामले में छानबीन कर रही थी। इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि सियारी नदी के पास लड़की का शव है। सूचना के आधार पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया। इस दौरान हमने पाया कि मृतका के दोनों पैर में लोहे की बड़ी-बड़ी कील ठोक कर शव को तीन फीट गहरे गड्ढे में गाड़ दिया गया था। किशोरी के शरीर पर जख्म के निशान मिले है। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मिलने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

(रिपोर्ट- संजीव कुमार)

Latest Crime News