नई दिल्लीः उत्तर पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर में चौहान बांगर इलाके में 19 साल के युवक जहीर अब्बास (19 साल) की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इस हत्या की वजह प्रेम प्रसंग बताई जा रही है। लड़की के पिता और भाई पर हमला करने का आरोप है। फिलहाल आरोपी फरार हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जहीर का फूफा की बेटी से चल रहा था अफेयर
जानकारी के अनुसार, जहीर अब्बास का अपने ही रिश्तेदार की बेटी के साथ ही प्रेम प्रसंग था। कल दोनों परिवार आपस में मिले थे। इस मामले को लेकर वहां बात बिगड़ी और फिर लड़की के भाई और पिता ने लड़के का पीछा किया जिसके बाद लड़के की डेड बॉडी सीलमपुर इलाके से मिली। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।
लड़की के परिजनों पर हत्या का आरोप
बताया जा रहा है मृतक ज़हीर के फूफा ने अपने बेटे के साथ मिलकर दिया इस वारदात को अंजाम दिया। परिवार ने बताया कि लड़की के परिजनों ने अब्बास की चाकू मार दिया था। घायल व्यक्ति को पास के एक अस्पताल मे ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
लड़की का परिवार जान से मारने की दे रहा था धमकी
जहीर अब्बास के पिता ने इंडिया टीवी को बताया कि जिसने हत्या की है वो हमारे बेटे के फूफा लगते थे। जहीर की उनकी बेटी से बातचीत थी। हमने भी समझाने की कोशिश की थी। क्योंकि लड़की का परिवार लगातार मारने की धमकी दे रहा था। कल ये लोग उसका पीछा कर रहे थे। उसे मारने एक साथ निकले तो हम भी गए.. मैंने खुद अपने बेटे को इन्हे मारते देखा। उन लोगों ने चाकू से हमला किया थी। इस वारदात में तीन लोग शामिल हैं। क़ासिम (फूफा) मुख्य आरोपी है।
कैंची से कर दी गई युवक की हत्या
वहीं, दिल्ली पुलिस ने शादीपुर निवासी रोशन (23) नामक एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और एक अन्य की तलाश कर रही है। दिल्ली के प्रसाद नगर इलाके में 25 वर्षीय एक व्यक्ति की कैंची से बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। यह घटना कथित तौर पर चोरी हुए मोबाइल फोन को लेकर हुए विवाद के कारण हुई थी।
रिपोर्ट- अनामिका गौड़, दिल्ली
Latest Crime News