A
  1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. रंगदारी वसूलने के आरोप में दिल्ली पुलिस के दो कांस्टेबल गिरफ्तार

रंगदारी वसूलने के आरोप में दिल्ली पुलिस के दो कांस्टेबल गिरफ्तार

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मध्य जिला पुलिस ने दिल्ली पुलिस की प्रथम बटालियन में तैनात दो कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है।

delhi police constables arrested for extortion in karolbagh रंगदारी वसूलने के आरोप में दिल्ली पुलिस - India TV Hindi
Image Source : INDIA TV रंगदारी वसूलने के आरोप में दिल्ली पुलिस के दो कांस्टेबल गिरफ्तार

नई दिल्ली. दिल्ली पुलिस के दो कांस्टेबलों को मध्य दिल्ली में कारोबारियों से कथित तौर पर रंगदारी वसूलने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मध्य जिला पुलिस ने दिल्ली पुलिस की प्रथम बटालियन में तैनात दो कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार तीन पर कारोबारियों से रंगदारी वसूलने का आरोप है और इस संबंध में मध्य जिला में दो मामले दर्ज किए गए हैं। उन्होंने बताया कि तीसरे आरोपी को पकड़ने के लिए प्रयास जारी हैं।

दिल्ली पुलिस के उप निरीक्षक पर हमला, लूट
दक्षिण दिल्ली के वसंत विहार क्षेत्र में बाइक पर सवार तीन हमलावरों ने दिल्ली पुलिस के एक उप निरीक्षक पर कथित तौर पर हमला किया और लूटा। घटना शनिवार रात को हुई जब उप निरीक्षक कुणाल अपनी मोटरसाइकिल पर घर लौट रहे थे। कुणाल, दिल्ली पुलिस के द्वारका जिले के क्षेत्राधिकार में बिन्दापुर पुलिस थाने में तैनात हैं। वसंत विहार में कथित तौर पर उनके सिर पर कुछ हमलावरों ने हेलमेट से प्रहार किया और उनका बटुआ छीनकर ले गए।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एसआई ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसे बाइक सवार तीन लोगों ने पीटा और बटुआ लेकर भाग गए। उन्होंने कहा कि एसआई को कोई चोट नहीं आई क्योंकि उन्होंने हेलमेट पहना हुआ था। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पश्चिम) इंगित प्रताप सिंह ने कहा कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है और घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।

Latest Crime News