A
  1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. दिल्ली: पंजाबी बाग में सिरफिरे आशिक ने प्रेमिका का मर्डर किया, अपने सीने में भी गोली मारी

दिल्ली: पंजाबी बाग में सिरफिरे आशिक ने प्रेमिका का मर्डर किया, अपने सीने में भी गोली मारी

आरोपी ने पहले अपनी प्रेमिका के सिर पर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद अपने सीने में गोली मारकर आत्महत्या करने की कोशिश की। हालांकि, वह गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।

Punjabi bagh Murder- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT हत्या के बाद घर के पास जुटे लोग

दिल्ली के पंजाबी बाग में एक सिरफिरे आशिक ने अपनी प्रेमिका हत्या कर दी और इसके बाद खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या करने की कोशिश की। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना शनिवार (15 नवंबर) की है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक थाना पंजाबी बाग को ओल्ड स्लम क्वार्टर्स में एक महिला और एक पुरुष के घायल अवस्था में पाए जाने की सूचना मिली। सूचना मिलने पर पुलिस स्टाफ घटनास्थल पर पहुंचे।

घटनास्थल पर एक महिला का शव मिला, जिसकी बाद में पहचान मुस्कान के रूप में हुई। वह दिल्ली के पश्चिम पुरी में ओल्ड स्लम क्वार्टर्स में रहती थी। उसकी उम्र लगभग 24 वर्ष बताई जा रही है।  

गद्दे पर मिला शव

महिला का शव एक कमरे के अंदर गद्दे पर पड़ा मिला। शुरुआती जांच में ऐसा प्रतीत होता है कि उसके सिर पर गोली लगी थी। महिला के शव के साथ एक पुरुष घायल अवस्था में मिला। जिसकी पहचान नीरज के रूप में हुई, जिसकी उम्र 25 साल है। उसी क्वार्टर के एक अन्य कमरे में शव पड़ा हुआ मिला। ऐसा प्रतीत होता है कि उसके सीने पर भी गोली लगी थी। उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। मोबाइल क्राइम टीम और एफएसएल टीम को निरीक्षण और आगे की वैज्ञानिक सहायता के लिए घटनास्थल पर बुलाया गया। आगे की जांच जारी है।

हत्या की वजह पता लगा रही पुलिस

पुलिस को डीडी नंबर 113 ए के जरिए एक महिला और एक पुरुष के घायल हालत में पड़े होने की खबर मिली है। पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। फोरेंसिक टीमों ने सबूत जुटाए और आसपास का पूरा इलाका खंगाला। पुलिस फिलहाल इस फायरिंग और हत्या की वजह पता लगा रही है आरोपी की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें-

'बहुत खराब' हुई दिल्ली की जहरीली हवा, सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा शनिवार, जानिए अगले दो दिन के मौसम का हाल

डॉक्टर की पोशाक पहने दिखा लाल किला के पास धमाका करने वाला आतंकी उमर मोहम्मद, सामने आई तस्वीर

 

 

Latest Crime News