1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. बिहार के नवादा में बुजुर्ग महिला का सिर मुंडवाया, जूते चप्पले पहनाकर गांव में घुमाया, विरोध करने पर पति का मर्डर

बिहार के नवादा में बुजुर्ग महिला का सिर मुंडवाया, जूते चप्पले पहनाकर गांव में घुमाया, विरोध करने पर पति का मर्डर

बिहार के नवादा में दिलदहला देने वाली घटना सामने आई। जहां ग्रामीणों ने 70 वर्षीय महिला का सिर मुंडवाया और उसके साथ मारपीट की। विरोध करने पर पति की हत्या कर दी गई।

 बुजुर्ग महिला का सिर मुंडवाया- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT बुजुर्ग महिला का बयान लेती हुई महिला पुलिसकर्मी

बिहार के नवादा से इस वक्त बड़ी घटना सामने आ रही है, जहां एक पति -पत्नी को मुहल्लेवालों ने डायन बताकर मॉबलिंचिंग का अंजाम दिया गया है। जिसमें पति की मौत हो गयी है। वहीं पत्नी बुरी तरह जख्मी है। यह पुरा मामला नवादा जिला के हिसुआ थानाक्षेत्र के पांचू गढ़ मुसहरी की है। मुहल्ले के लोगों ने 70 वर्षीय गया मांझी एवं उनकी पत्नी को डायन बताकर क्रूरता के साथ मारपीट किया है। बताया गया है कि दोनों को सिर मुंडन कर सिर में चूना लगाया और पेशाब पिलाया। फिर जूते चप्पलों की माला पहनाया और बुरी तरह मारते -पीटते पूरा मुहल्ला घुमाया। 

बुजुर्ग महिला अस्पताल में भर्ती

हालांकि इस घटना की सूचना 112 पुलिस टीम को मंगलवार की रात्रि में दी गई। मौके पर पहुंचने के बाद भीड़ को देख कार्रवाई और स्थानीय थाना को सूचना दिए बगैर कन्नी कटाकर पुलिस वाले निकल लिए। बाद में मामला इतना बिगड़ा कि मारपीट में पति की जान चली गयी। वहीं पत्नी की हालत गंभीर बनी है। बताया गया है कि बुधवार की सुबह में मृत पति के साथ पत्नी को जिंदा जलाने की तैयारी भी कर लिया गया था। तभी सूचना हिसुआ थाना को सूचना मिली तो शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवादा भेजा ,वहीं जख्मी महिला को इलाज के लिए हिसुआ सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

महिला को डायन बताकर मारा

वही इस मामले में हिसुआ थाना में पदस्थापित एसआई रूपा कुमारी ने बताया कि हमें सूचना मिली कि डायन बताकर मुहल्लेवासियों ने मारपीट किया और दोनों को जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। मारपीट में गया मांझी नामक एक व्यक्ति की मौत हो गया। वहीं उनकी पत्नी गंभीर रूप से जख्मी है। मुहल्लेवासियों ने क्रूरता की सारी हदें पार कर लिया है। सूचना मिली की सिर मुंडन कर जूते -चप्पल का माला पहनाकर पूरे मुहल्ले में भी घुमाया गया। शव और जख्मी महिला को श्मशान घाट के पास से बरामद किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 


रिपोर्ट- शैलेश कुमार सिंह, नवादा 

Latest Crime News