A
  1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. युवती ने जला दी एक्स-बॉयफ्रेंड की BMW कार, पीड़ित के करीबी दोस्त ने दिया उसका साथ, सामने आई ये वजह

युवती ने जला दी एक्स-बॉयफ्रेंड की BMW कार, पीड़ित के करीबी दोस्त ने दिया उसका साथ, सामने आई ये वजह

त्रिपुरा में एक युवती ने पूर्व प्रेमी के BMW कार को आग के हवाले कर दिया। इस वारदात में युवक का करीबी दोस्त भी उसकी पूर्व प्रेमिका का साथ दिया।

युवती ने जला दी एक्स-बॉयफ्रेंड की BMW कार - India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA युवती ने जला दी एक्स-बॉयफ्रेंड की BMW कार

हम सभी ने फिल्मों में सुना और देखा है कि कोई पागल एक्स-लवर बदला लेने के लिए किसी व्यक्ति की कार या अन्य कीमती सामान को नष्ट कर देता है। कुछ ऐसा ही मामला त्रिपुरा से सामने आया है जिसमें एक व्यक्ति की BMW 320d लग्जरी कार को उसकी पूर्व-गर्लफ्रेंड ने आग के हवाले कर दिया। इससे भी ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि BMW के मालिक के दोस्त ने BMW को जलाने में उसकी पूर्व-गर्लफ्रेंड की मदद की।

ब्रेकअप होने के बाद युवती दे रही थी धमकी

BMW का मालिक त्रिपुरा का रहने वाला है। उसने बताया कि हाल ही में उसका ब्रेकअप हुआ था, जिसके कारण उसकी पूर्व प्रेमिका ने उसे धमकियां दी थीं। उसने बताया कि उसने बार-बार उससे कहा था कि वह अपनी कीमती कार का ध्यान रखे। मालिक ने इन हल्की धमकियों को बहुत गंभीरता से नहीं लिया और हमेशा की तरह चलता रहा। 

सोते समय उसके परिवार के सदस्यों ने जगाया और बताया कि उसकी BMW 320d में आग लग गई है और वह उसके घर के सामने वाले बरामदे में जल रही है। इसके बाद मालिक ने बाहर आकर देखा कि उसकी गाड़ी बहुत तेजी से जल रही है और वह उसे बचाने के लिए कुछ नहीं कर सका।

पीड़ित के करीबी दोस्त ने पूर्व-गर्लफ्रेंड का दिया साथ

कार मालिक ने आग बुझने के बाद उसने CCTV फुटेज चेक करना शुरू किया ताकि पता चल सके कि यह घटना कैसे हुई। उसने बताया कि उसने एक सफेद रंग की मारुति सुजुकी ईको को अपने घर के सामने सड़क पार करते हुए करीब तीन से चार बार देखा। दो बार हेडलाइट ऑन की गई और दूसरी बार इसे बंद कर दिया गया।

इस मारुति सुजुकी ईको के बारे में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह उसके करीबी दोस्त की है, जो उसकी एक्स-गर्लफ्रेंड का भी दोस्त है। जली हुई BMW के मालिक ने बताया कि वह अपने दोस्त से उसी शाम मिला था, जब यह घटना हुई थी। गाड़ी के मालिक ने वीडियो में यह भी बताया कि उसने इस घटना की शिकायत स्थानीय पुलिस से की है। लेकिन अधिकारियों ने उसकी मदद नहीं की है। 

Latest Crime News