A
  1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. पार्टी खर्च को लेकर हुआ विवाद, दोस्त ने दोस्त का गोली मारकर किया कत्ल

पार्टी खर्च को लेकर हुआ विवाद, दोस्त ने दोस्त का गोली मारकर किया कत्ल

दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में एक शख्स ने अपने दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी। दरअसल, उनके बीच पार्टी में हुए खर्च को लेकर विवाद हुआ था, जो इतना बढ़ गया कि उनमें से एक ने गोली चला दी और दूसरे की गोली लगने से मौत हो गई।

पार्टी खर्च को लेकर हुआ विवाद, दोस्त ने दोस्त का गोली मारकर किया कत्ल- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV पार्टी खर्च को लेकर हुआ विवाद, दोस्त ने दोस्त का गोली मारकर किया कत्ल

नई दिल्ली: दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में एक शख्स ने अपने दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी। दरअसल, उनके बीच पार्टी में हुए खर्च को लेकर विवाद हुआ था, जो इतना बढ़ गया कि उनमें से एक ने गोली चला दी और दूसरे की गोली लगने से मौत हो गई। यह वारदात पार्टी करने के दौरान की ही है। पार्टी करने के वक्त ही उनका खर्च हुए पैसों को लेकर विवाद हो गया।

खर्च को लेकर हुए विवाद में ही आरोपी ने अपने दोस्त को गोली मार दी और उसकी अस्पताल ले जाते हुए मौत हो गई। वारदात के चश्मदीद दिलशाद ने बताया कि दोनों दोस्तों के बीच में पार्टी में खर्च होने वाले पैसों को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद आरोपी ने गोली चला दी। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आरोपी और मृतक दोनों ही नाबालिक हैं।

Latest Crime News