A
Hindi News क्राइम पत्नी और गर्लफ्रेंड के साथ पी शराब, एक के साथ मिलकर दूसरी को मार दिया, पहचान छिपाने के लिए शव के कपड़े भी उतार ले गया

पत्नी और गर्लफ्रेंड के साथ पी शराब, एक के साथ मिलकर दूसरी को मार दिया, पहचान छिपाने के लिए शव के कपड़े भी उतार ले गया

आरोपी ने शराब के नशे में पत्नी के साथ मिलकर गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी थी। इसके बाद पहचान छिपाने के लिए शव को कुचल दिया और कपड़े भी उतार ले गया। इसके बाद बाल कटवा लिए और दाढ़ी भी बनवा ली, ताकि उसे कोई न पहचान सके।

murder- India TV Hindi Image Source : REPORTER INPUT मृतक महिला

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में पुलिस ने लव ट्रैंगल और हत्या का सनसनीखेज मामला सुलझाया है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद पहचान छिपाने के लिए उसका सिर कुचल दिया और लाश के कपड़े भी उतार ले गया। पुलिस को बिन कपड़ों की लाश मिली तो मामले को सुलझाना मुश्किल था। हालांकि, सीसीटीवी की मदद से पुलिस एक ऑटो ड्राइवर तक पहुंची, जिसके बयान ने आरोपियों तक पहुंचा दिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपनी लिव इन पार्टनर को ही मौत के घाट उतार दिया। उसका प्रेमिका के साथ 14 साल का बेटा भी है। वहीं, दूसरी महिला के साथ भी उसकी शादी हुई है, जिसके साथ उसके तीन बच्चे हैं। पुलिस ने आरोपी, उसकी पत्नी और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।

30 जनवरी को मिला बिना कपड़ों का शव

गोरखपुर के पीपीगंज थाना क्षेत्र में 30 जनवरी को एक अज्ञात महिला का शव मिला था। महिला का सिर बुरी तरह कुचला हुआ था और शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। इस वजह से शव की पहचान नहीं हो पा रही थी। महिला की उम्र 35 साल के करीब थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो उसे एक ऑटो चालक मिला, जिससे बातचीत में उसने बताया कि वह तीन लोगों को लेकर आया था। दो महिलाएं और एक पुरुष थे। तीनों शराब के नशे में धुत थे। इसके बाद पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई।

पति-पत्नी ने की हत्या

आरोपी विजय साहनी मुंबई में प्राइवेट बीमा कंपनी में काम करता था। 2012 में प्रिया शेट्टी से काम के सिलसिले में ही पहली बार मुलाकात हुई थी। इसके बाद नजदीकियां बढ़ी तो प्रिया के साथ कमरा लेकर लिव इन में रहने लगा। इसी बीच दोनों ने एक मंदिर में शादी भी कर ली। प्रिया को एक लड़का भी हुआ, जिसकी उम्र इस समय लगभग 13 से 14 साल है। बच्चा पैदा होने के बाद से ही प्रिया से दूरियां बढ़ने लगी। इसी बीच प्रिया से अलग हो गया। मुंबई में तलाक के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र भी दिया था, लेकिन प्रिया ने किराए का घर बदल दिया था इसलिए कागजी प्रक्रिया नहीं पूरी हो पाई।

2014 में हुई शादी

2014 में घरवालों ने विजय का रिश्ता तय कर संध्या से शादी करा दी। शादी के बाद पत्नी को भी लेकर मुंबई चला गया। वहां प्रिया संपर्क में आ गई, उससे मिलने जुलने लगा। उसके साथ दो माह तक बाहर चला गया। इसी बीच विजय की पत्नी और उसी घरवालों को विजय, प्रिया का रिश्ता के बारे में परिजनों को पता चला। प्रिया शादी का दबाव बनाने लगी। आरोपी विजय 26 जनवरी को अपनी पत्नी संध्या और प्रेमिका प्रिया शेट्टी को लेकर गोरखपुर पहुंचा। इस दौरान पत्नी और प्रेमिका के साथ खूब शराब पार्टी भी की। प्रिया बहुत अधिक शराब का सेवन करती थी। पीने के बाद वह बार-बार धमकी भी देती थी कि अगर मेरे साथ गलत हुआ तो पूरे परिवार को गोरखपुर में बदनाम कर दूंगी।

29 जनवरी को हुई शराब पार्टी

आरोपी विजय 29 जनवरी की शाम गोरखपुर से ऑटो बुक कराकर पत्नी और प्रेमिका के साथ शराब पीते हुए पीपीगंज गया। रास्ते में ऑटो वाले को भी शराब पिलाई। पीपीगंज में ऑटो वाले ने पैसे मांगे तो उससे बवाल हो गया। विजय ने ऑटो वाले से कहा कि मैं भी यहीं का हूं। संध्या को दिखाते हुए कहा कि यह मेरी पत्नी है। पीपीगंज में पहले से ससुर की स्कूटी रखी हुई थी। पत्नी और प्रेमिका को स्कूटी पर बैठाकर सहजनवां के लिए निकला। रास्ते में एक जगह पर तीनों ने फिर शराब पी। प्रिया हंगामा करने लगी तो संध्या ने किसी तरह शांत कराया। वह नशे में जमीन पर लेट गई तो संध्या के साथ मिलकर प्रिया को स्कूटी पर बैठाया।

पुल के नीचे किया मर्डर

बीच में प्रिया और पीछे उसे पकड़कर पत्नी संध्या बैठी थी। रास्ते में बरघट्टा पुल पड़ा। वहां गाड़ी रोककर फिर से तीनों ने शराब पी। वहां भी प्रिया हंगामा करने लगी। पत्नी संध्या ने कहा कि इसको जान से मार देना चाहिए। इसपर विजय ने प्रिया का गला तेज से दबाया। नशे में होने की वजह से वह चिल्ला भी नहीं पाई। मारने के बाद पत्नी के साथ मिलकर उसकी लाश पुल से 20 फीट नीचे लेकर गया। वहां पर पहचान छिपाने के लिए पहले चेहरा कूच दिया। इसके बाद कपड़े निकाले और घर जाकर सो गए।

(गोरखपुर से राज श्रीवास्तव की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

शारीरिक संबंध बनाते समय बेवफा गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड का दबाया गला, बेड के नीचे छिपे दूसरे प्रेमी ने दिया साथ-VIDEO

'हम शेर बच्चे, छोटे हैं तो क्या हुआ', मासूम अनाबी की कविता सुन पिघले CM योगी, बोले- इसका एडमिशन करवाओ; VIDEO में देखें दिल छू लेने वाली बातचीत

 

 

Latest Crime News