हैदराबाद: प्लाज्मा डोनेशन और एंटी वायरल दवा के नाम पर ठगनेवाला गिरफ्तार
हैदराबाद: प्लाज्मा डोनेशन और एंटी वायरल दवा के नाम पर ठगनेवाला गिरफ्तार
IndiaTV Hindi Desk
Published : Jul 20, 2020 11:02 pm IST, Updated : Jul 20, 2020 11:02 pm IST
हैदराबाद सिटी पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जो कोरोना वायरस मरीजों के परिजनों को प्लाजमा डोनेशन और एंटी वायरल दवाओं के नाम पर ठगता था।
Image Source : ANI/TWITTERहैदराबाद:प्लाज्मा डोनेशन और एंटी वायरस दवा के नाम पर ठगनेवाला गिरफ्तार
हैदराबाद सिटी पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जो कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों के परिजनों को प्लाजमा डोनेशन और एंटी वायरल दवाओं के नाम पर ठगता था। यह शख्स खुद को कोरोनावायरस से ठीक हुआ बताकर प्लाज्मा डोनेशन के नाम लोगों से पैसे ऐंठता था। इतना ही नहीं वह लोगों को एंटी वायरल मेडिसन स्पलाई करने के नाम पर भी ठगता था।