A
  1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. बाल संरक्षण गृह में 10 साल के लड़के के साथ यौन शोषण, बच्चे ने मां को बताई पर्यवेक्षक की घिनौनी हरकत

बाल संरक्षण गृह में 10 साल के लड़के के साथ यौन शोषण, बच्चे ने मां को बताई पर्यवेक्षक की घिनौनी हरकत

नाबालिग बच्चा दशहरे की छुट्टी पर जब अपने घर गया तो उसने मां को पर्यवेक्षक की घिनौनी हरकत बताई। बाल संरक्षण गृह के पर्यवेक्षक ने उसके साथ कई बार यौन शोषण किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK सांकेतिक तस्वीर

बाल संरक्षण गृह में भी बच्चे सुरक्षित नहीं हैं। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के एक बाल संरक्षण गृह में 10 साल के लड़के के साथ यौन शोषण किया गया है। शहर के सईदाबाद क्षेत्र में स्थित एक सरकारी बाल संरक्षण गृह में 10 वर्षीय लड़के के साथ पर्यवेक्षक द्वारा ही यौन शोषण किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। 

मई महीने से कई बार हुआ उसका यौन शोषण

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने मई माह से कई बार लड़के का यौन शोषण किया। हाल में जब बच्चा दशहरे की छुट्टियों में अपने घर पहुंचा, तो उसने यह बात अपनी मां को बताई। उन्होंने कहा कि पीड़ित की मां की शिकायत के आधार पर 11 अक्टूबर को आरोपी पर्यवेक्षक के खिलाफ ‘यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम’ (POCSO) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। 

आरोपी को लिया गया हिरासत में

पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच जारी है। यह भी देखा जा रहा है कि क्या आरोपी ने संस्थान में अन्य बच्चों के साथ भी इसी तरह की हरकतें की हैं। पुलिस ने कहा कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। आगे की जांच जारी है। (भाषा के इनपुट के साथ)

Latest Crime News