1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. दिल्ली में IRS अफसर की बेटी से रेप और उसकी हत्या करने वाला दरिंदा निकला 'Sexaholic', कॉल गर्ल्स पर खर्च करता था गेमिंग से कमाए पैसे

दिल्ली में IRS अफसर की बेटी से रेप और उसकी हत्या करने वाला दरिंदा निकला 'Sexaholic', कॉल गर्ल्स पर खर्च करता था गेमिंग से कमाए पैसे

IRS Officer Daugher Killing: दिल्ली में आईआरएस अफसर की बेटी से दुष्कर्म और हत्या के मामले में पता चला है कि आरोपी Sexaholic है। उसे गेमिंग की बुरी लत है। जानिए इस मामले में क्या-क्या खुलासे हैं।

IRS Officer Daugher Killing- India TV Hindi
Image Source : REPORTERS INPUT राहुल मीणा पर जांच के दौरान कई बड़े खुलासे हुए हैं।

Amar Colony Murder Case: दिल्ली के अमर कालोनी हत्याकांड मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपी राहुल मीणा 'Sexaholic' मानसिकता से ग्रस्त है, जिसे यौन विकृती भी कहते हैं। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसे ऑनलाइन गेमिंग और सेक्स एडिक्शन, दोनों की लत थी। राहुल मीणा अपना ज्यादातर वक्त अश्लील और गंदी वीडियो देखने में लगाता था। आरोपी को इसकी लत थी। जानें राहुल मीणा को लेकर जांच के दौरान क्या-क्या खुलासे हुए हैं। 

कॉल गर्ल्स पर खर्च करता था गेमिंग से कमाए पैसे

ऑनलाइन गेमिंग के माध्यम से कमाए ज्यादातर पैसे वह कॉल गर्ल्स पर लुटाने में खर्च करता था। इस मामले की जांच में अभी तक पीड़िता का मोबाइल फोन बरामद नहीं हुआ है। वहीं, आरोपी राहुल मीणा, इस हत्याकांड के बाद जिस चोरी के फोन का इस्तेमाल कर रहा था उसे कहीं ठिकाने लगा दिया। अब पुलिस राहुल मीणा के उस फोन को बरामद करने के लिए सर्च कर रही है।

राहुल के फोन से होगा उसकी Sexaholic लत पर बड़ा खुलासा

राहुल मीणा ने अपना खुद का फोन जिसे बेचा है, उस शख्स से उस फोन की बरामदगी के लिए भी टीमें राजस्थान में काम कर रही हैं। राहुल मीणा का फोन उसकी Sexaholic लत का पूरा खुलासा करेगा जो जांच में काफी महत्वपूर्ण है।

कुछ ही घंटों में किए दो रेप और IRS अफसर की बेटी की हत्या

गौरतलब है कि हाल ही में दिल्ली और राजस्थान में हुए जघन्य अपराध की वजह से राहुल मीणा चर्चा में है। 23 साल का राहुल मीणा, राजस्थान के अलवर जिले का रहने वाला है। उसके ऊपर दिल्ली में एक IRS अफसर की बेटी के साथ रेप और मर्डर का आरोप है। इस मामले में आरोपी राहुल मीणा के अरेस्ट होने के बाद पता चला कि उसने इससे कुछ ही घंटे पहले अलवर में भी एक महिला से दुष्कर्म किया था।

ये भी पढ़ें- "मुझसे गलती हो गई", कोर्ट में बोला IRS अफसर की बेटी का हत्यारा; 12 घंटे में दो राज्यों में किए 2 रेप

Latest Crime News