1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. सड़क किनारे पेड़ पर रस्सी बांध कर झूल गए स्कूल के प्रिसिंपल, सामने आई मौत की बड़ी वजह

सड़क किनारे पेड़ पर रस्सी बांध कर झूल गए स्कूल के प्रिसिंपल, सामने आई मौत की बड़ी वजह

स्कूल के प्रिसिंपल की अचानक खुदकुशी करने से गांव में हड़कंप मच गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक प्रिसिंपल सरकारी क्वाटर्स में अपनी पत्नी और तीन बेटियों के साथ रहते थे।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO सांकेतिक तस्वीर

कर्नाटक के उडुपी जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक सरकारी स्कूल के प्रिसिंपल ने मंगलवार को सुबह खुदकुशी कर ली। पुलिस ने प्रिसिंपल के इस कदम के पीछे वित्तीय तनाव की आशंका जताई है। 

पेड़ पर बंधी रस्सी से लटका पाया गया शव

मृतक कुबेर धर्म नायक (कुबेरअप्पा) 49 साल के थे। वह हल्लिहोले गांव में सुलगोडु सरकारी उच्च माध्यमिक स्कूल के प्रिसिंपल के रूप में कार्यरत थे। पुलिस के अनुसार, यह घटना कमलाशिले पुल के पास घटी। नायक को एक पेड़ पर बंधी रस्सी से लटका पाया गया। उनका दोपहिया वाहन पास में ही खड़ा था जिस पर रेनकोट टंगा था। 

साल 2022 में हुआ था प्रमोशन

मूलरूप से चित्रदुर्ग के निवासी नायक होसंगड़ी के सरकारी क्वाटर्स में अपनी पत्नी और तीन बेटियों के साथ रहते थे। वह शिक्षा विभाग में साल 2002 से सेवारत थे और साल 2022 में प्रमोशन मिलने पर प्रिसिंपल बने थे। 

कई जगहों से ले रखा कर्ज

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि प्राथमिक रिपोर्ट से पता चलता है कि नायक ने कई जगह से कर्जा ले रखा था, जिनमें से एक कर्ज चिट फंड से लिया गया था। हाल ही में एक संबंधित ऋण दस्तावेज बिंदूर क्षेत्र शिक्षा कार्यालय को मिला था। 

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

बिंदूर क्षेत्रीय शिक्षा कार्यालय के अधिकारी, स्थानीय पुलिस और प्राथमिक विद्यालय शिक्षक संघ के सदस्यों ने घटनास्थल का दौरा किया। उनकी पत्नी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर शंकरनारायण पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। (भाषा के इनपुट के साथ)

Latest Crime News