A
Hindi News क्राइम शादी का झूठा वादा और लड़की से कई बार बलात्कार, पुलिस के हत्थे चढ़ा व्लॉगर जुनैद, विदेश भागने की था फिराक में

शादी का झूठा वादा और लड़की से कई बार बलात्कार, पुलिस के हत्थे चढ़ा व्लॉगर जुनैद, विदेश भागने की था फिराक में

पुलिस ने व्लॉगर जुनैद को विदेश भागने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता युवती ने उस पर शादी का झूठा वादा और कई बार बलात्कार करने का आरोप लगाया है।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi Image Source : META AI सांकेतिक तस्वीर

सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती के बाद एक युवती से शादी का झूठा वादा कर उसके साथ बलात्कार करने के आरोप में शनिवार को बेंगलुरु से एक व्लॉगर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान जुनैद के रूप में हुई है और वह मलप्पुरम का निवासी है।

दो साल तक युवती का करता रहा शारीरिक शोषण

पुलिस के अनुसार, जुनैद मलाप्पुरम और आसपास के इलाकों के विभिन्न होटल में करीब दो साल से युवती का कथित तौर पर यौन शोषण कर रहा था। उसने बताया कि आरोपी ने युवती की आपत्तिजनक तस्वीरें भी लीं और उसे धमकाने के लिए इसका इस्तेमाल किया। 

बेंगलुरु हवाई अड्डे से किया गिरफ्तार 

पीड़िता की शिकायत के बाद मलप्पुरम पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी का पता लगाया। पुलिस ने कहा कि वह गिरफ्तारी से बचने के लिए विदेश भागने की फिराक में था। पुलिस टीम ने बेंगलुरु हवाई अड्डे के पास से आरोपी को शनिवार तड़के गिरफ्तार कर लिया।

क्या होता है व्लॉगर?

व्लॉगर (Vlogger) एक ऐसा व्यक्ति होता है, जो वीडियो ब्लॉग (video blog) बनाता है। यह शब्द 'वीडियो' (video) और 'ब्लॉगर' (blogger) से मिलकर बना है। व्लॉगर अपने जीवन, अनुभवों, रुचियों, यात्राओं, या किसी खास विषय पर वीडियो बनाकर उसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स जैसे यूट्यूब और इंस्टाग्रामपर साझा करते हैं। ये वीडियो मनोरंजन, जानकारी, या प्रेरणा देने के उद्देश्य से हो सकते हैं।

(भाषा के इनपुट के साथ)

Latest Crime News