1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. लखीसराय: नौकरी का झांसा देकर 18 साल की लड़की से 8 लोगों ने किया दुष्कर्म, 100 रुपये देकर वापस भेजा, 6 आरोपी गिरफ्तार

लखीसराय: नौकरी का झांसा देकर 18 साल की लड़की से 8 लोगों ने किया दुष्कर्म, 100 रुपये देकर वापस भेजा, 6 आरोपी गिरफ्तार

एक आरोपी ने नौकरी का झांसा देकर लड़की को ट्रेन से नीचे उतारा। इसके बाद आठ लोगों ने उसके साथ सामूहित दुष्कर्म किया। अंत में 100 रुपये देकर उसे घर जाने के लिए कहा गया तो पीड़िता सीधे थाने पहुंची।

Representative Image- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO प्रतीकात्मक तस्वीर

बिहार के लखीसराय जिले में 18 वर्षीय युवती के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि घटना गुरुवार की है। पुलिस ने गैंगरेप में शामिल दो अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया है। ये दोनों वारदात के बाद से फरारा हैं। लखीसराय के उप-मंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) शिवम कुमार ने बताया, "युवती के बयान के अनुसार, एक आरोपी ट्रेन में उसके संपर्क में आया और उसे नौकरी का वादा करके किऊल रेलवे स्टेशन पर उतरने के लिए राजी किया। जब वह ट्रेन से उतरी, तो आरोपी ने अपने दोस्तों को बुलाया और उसे एक सुनसान जगह पर ले जाकर युवती के साथ यौन उत्पीड़न किया।" 

पुलिस अधिकारी कुमार ने युवती के हवाले से बताया कि इसके बाद आरोपी ने उसे 100 रुपये दिए और वहां से चले जाने को कहा। एसडीपीओ ने कहा, "वह कवैया पुलिस स्टेशन गई और आठ लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज किया और तुरंत उनमें से छह को गिरफ्तार कर लिया। दो आरोपी अभी भी फरार हैं और उनकी तलाश की जा रही है।" 

जांच के लिए पीड़िता को अस्पताल भेजा

आरोपियों को शुक्रवार को कवैया पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इलाके से गिरफ्तार किया गया। कुमार ने कहा कि महिला को मेडिकल जांच के लिए नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया गया।

नानी के घर जा रही थी पीड़िता

बताया जा रहा है कि पीड़िता नानी के घर जा रही थी। ट्रेन में ही उसकी मुलाकात एक आरोपी से हुई, जिसने उसे अपनी बातों में फंसा लिया। आरोपी के कहने पर लड़की किउल रेलवे स्टेशन पर उतर गई। इसके बाद होटल जाकर खाना खाया। यहां अन्य आरोपी भी साथ थे। इसके बाद महिला के साथ दुष्कर्मी की वारदात हुई। (इनपुट- पीटीआई)

Latest Crime News