1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. शख्स पर अपनी पत्नी और बेटी की धारदार हथियार से हत्या करने का आरोप, शव बरामद

शख्स पर अपनी पत्नी और बेटी की धारदार हथियार से हत्या करने का आरोप, शव बरामद

पंजाब के बाटला में एक शख्स पर अपनी पत्नी और बेटी की धारदार हथियार से हत्या का आरोप लगा है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।

Batala- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV पत्नी और बेटी की धारदार हथियार से हत्या

बटाला: पंजाब के बटाला में अलीवाल रोड स्थित फ्रेंड कॉलोनी में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक घर से मां-बेटी के शव बरामद हुए। मृतकों की पहचान बबली और उसकी बेटी तमन्ना के रूप में हुई है। परिजनों ने बबली के पति जसविंदर मसीह पर तेजधार हथियार से दोनों की हत्या करने का आरोप लगाया है।

क्या है पूरा मामला?

मृतका के भाई विजय ने बताया कि जसविंदर पहले गांव कैरोवाल में रहता था और कुछ समय से बटाला की फ्रेंड कॉलोनी में किराये के मकान में रह रहा था। परिजनों के अनुसार, परिवार में लंबे समय से विवाद चल रहा था।

घर से कोई जवाब नहीं मिलने पर परिजन वहां पहुंचे, जहां मां-बेटी के शव मिले। सूचना मिलते ही थाना सिविल लाइन पुलिस और 112 की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों के बयान दर्ज कर रही है। 

अधिकारियों का कहना है कि हत्या के वास्तविक कारण और आरोपी की भूमिका जांच पूरी होने के बाद स्पष्ट होगी।

हाल ही में अमृतसर की घटना चर्चा में रही 

पंजाब के अमृतसर में हाल ही में ASI हरजीत सिंह की हत्या का मामला भी चर्चा में रहा था। जब वह बाइक पर पेट्रोलिंग कर रहे थे, इसी दौरान उन्हें गोली मार दी गई थी। घटना 18 सितंबर के आस-पास चर्चा का केंद्र बनी थी। वह गेट हकीमा इलाके में तैनात थे। इस घटना पर पंजाब के सीएम भगवंत मान ने X पर पोस्ट किया था और मुआवजे का भी ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि ASI हरजीत सिंह की बहादुरी को दिल से सलाम। उनकी असीम हिम्मत और ड्यूटी के प्रति समर्पण को हमेशा याद रखा जाएगा।

इससे पहले पंजाब के ही सीमावर्ती जिले फिरोजपुर में आम आदमी पार्टी से जुड़े लोकल लीडर की हत्या का मामला सामने आया था। मृतक की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी के रूप में हई थी।

ये भी पढ़ें-

तीन बच्चों की हत्या के बाद महिला ने किया सुसाइड, मानसा में 4 शव मिलने से मचा हड़कंप

Latest Crime News