1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. यूपी: भैंसा में भीषण हत्याकांड, उठाई कुल्हाड़ी और भीषण वार से ले ली शख्स की जान

यूपी: भैंसा में भीषण हत्याकांड, उठाई कुल्हाड़ी और भीषण वार से ले ली शख्स की जान

महराजगंज में पुराने जमीनी विवाद में हत्या हो गई है। यहां एक शख्स ने अपने विरोधी को कुल्हाड़ी से वार करके मार डाला। वारदात के बाद इलाके में दहशत है।

Maharajganj murder case- India TV Hindi
Image Source : PEXELS (सांकेतिक तस्वीर) महराजगंज में भीषण हत्याकांड।

महराजगंज: यूपी के महराजगंज में हुए हत्याकांड ने लोगों में दहशत पैदा कर दी। जिले के भिटौली थाना इलाके में पुराने जमीनी विवाद में एक शख्स की कुल्हाड़ी से हमला करके कथित तौर पर हत्या हो गई। पुलिस के अनुसार, थाना इलाके के भैंसा गांव में जमीन विवाद था। यहां वतन वर्मा ने रविवार शाम को 55 साल के विनोद तिवारी पर अचानक कुल्हाड़ी से अटैक कर दिया। इससे विनोद तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई।

कुल्हाड़ी से हमला करके ले ली जान

बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में जमीन के लिए काफी वक्त से विवाद था। इसी को लेकर दोनों के परिवारों में तनाव रहता था। रविवार शाम वतन वर्मा ने कुल्हाड़ी से हमला किया और विनोद तिवारी को जान से मार डाला। वारदात की सूचना मिलते ही भिटौली थाने की पुलिस बड़ी संख्या में भैंसा गांव में पहुंच गई और कार्रवाई शुरू की।

भैंसा गांव में तैनात करनी पड़ी पुलिस

मर्डर की इस वारदात को लेकर एएसपी सिद्धार्थ ने कहा कि विनोद तिवारी की बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस मामले में कानूनी कार्रवाई हो रही है। उन्होंने ये भी कहा कि हत्याकांड से जुड़े कुछ लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रहे हैं। भैंसा गांव में हालात अभी तनावपूर्ण हैं। इसके मद्देनजर मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

इलाके के लोगों को पुलिस ने दिया भरोसा

पुलिस का कहना है कि मामले की पड़ताल चल रही है। जो भी दोषी होंगे उनको सजा दिलाई जाएगी। इलाके के लोगों को डरने की जरूरत नहीं है। शांति व्यवस्था स्थापित करने के लिए कोशिश जारी है।

(इनपुट- भाषा)

ये भी पढ़ें-

मुर्शिदाबाद में नई 'बाबरी मस्जिद' के निर्माण की मुहिम तेज, 6 दिसंबर को नींव रखे जाने के बाद 10 लाख ईंटें और 3 करोड़ चंदा जुटा

गोवा नाइट क्लब अग्निकांड: गाजियाबाद के एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, छुट्टियां मनाने गए थे

Latest Crime News