A
  1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. मुंबई में हैरान करने वाला मामला, स्काईवॉक के पास मिली लटकी हुई लाश

मुंबई में हैरान करने वाला मामला, स्काईवॉक के पास मिली लटकी हुई लाश

मुंबई के घाटकोपर स्काईवॉक के पास लटकी हुई लाश मिली है जिससे हर कोई हैरान है। पुलिस ने इस मामले में अपनी जांच शुरू कर दी है।

सांकेतिक फोटो।- India TV Hindi
Image Source : PTI सांकेतिक फोटो।

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। शहर के घाटकोपर स्काईवॉक के पास एक व्यक्ति की लटकी हुई लाश मिली है। फिलहाल पुलिस की टीम इस घटना को लेकर जांच कर रही है। प्राथमिक रूप से मिली जानकारी के मुताबिक, इसे आत्महत्या का मामला माना जा रहा है। आइए जानते हैं इस घटना के बारे में सबकुछ।

क्या है पूरा मामला?

प्राथमिक रूप से मिली जानकारी के मुताबिक, बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कारपोरेशन (BMC) के N वार्ड डिवीजन में स्काईवॉक के पास एक शख्स की लड़की हुई लाश मिली है। जानकारी के मुताबिक, फिलहाल मुंबई पुलिस की टीम और फायर ब्रिगेड ने घटना वाली जगह पर पहुंचकर बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया है।

आत्महत्या का मामला?

घाटकोपर स्काईवॉक के पास व्यक्ति की लटकी हुई लाश मिलने के बाद हर कोई हैरान है। पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, उनकी तरफ से इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक, प्राथमिक रूप से यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। 

भांडुप में नाबालिग ने दी जान

दूसरी ओर मुंबई के भांडुप इलाके में एक 14 साल के लड़के ने मां द्वारा पढ़ाई के लिए डांटे जाने पर आत्महत्या कर ली है। प्राथमिक रूप से मुंबई पुलिस की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक, मुंबई के भांडुप इलाके में रहने वाले एक 14 वर्षीय लड़के ने आत्महत्या कर ली। पुलिस की तरफ से ऐसा बताया गया है की पढ़ाई के लिए मां ने लड़के को डांटा था जिसके बाद उसने नाराज होकर इतना बड़ा कदम उठा लिया।

ये भी पढ़ें- हल से कटकर हुई मौत, सुबूत मिटाने के लिए कई बार चढ़ाया ट्रैक्टर और पीस डाला; मामला जान कांप उठेगा कलेजा

शव की पहचान नहीं, लेकिन हत्यारों तक पहुंची पुलिस, UPI पेमेंट और दर्जी की रसीद से हुआ खुलासा

Latest Crime News