LIVE: मेघालय पुलिस के हवाले किए गए राजा रघुवंशी की हत्या के आरोपी, देर रात ले जाएगी शिलॉन्ग पुलिस
मेघालय में राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में कई बड़े खुलासे हुए हैें। राजा की हत्या का आरोप उसकी पत्नी सोनम पर ही लगा है। सोनम के राज कुशवाहा से अफेयर की बात भी सामने आई है। आइए जानते हैं घटना से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स

Raja Raghuvanshi Murder Case Live: इंदौर के राजा रघुवंशी की शादी सोनम से 11 मई को हुई थी और वे दोनों 20 मई को हनीमून के लिए शिलॉन्ग रवाना हुए थे। 24 मई के बाद से ही दोनों के फोन बंद हो गए थे। इसके बाद पुलिस ने जब जांच की तो एक खाई में राजा रघुवंशी की लाश बरामद की गई थी। इस केस में बड़ा अपडेट तब सामने आया जब राजा की पत्नी सोनम ने यूपी के गाजीपुर में सरेंडर किया। राजा रघुवंशी की हत्या का इल्जाम पत्नी सोनम पर लगा है। आइए जानते हैं कि इस मामले में और क्या अपडेट निकलकर सामने आए हैं।
जानें हर एक अपडेट......
Live updates : LIVE: 'राज के लिए राजा की हत्या', 17 दिन तक कहां थी सोनम, कैसे रची पति के मर्डर की साजिश?
-
June 09, 2025 11:10 PM (IST) Posted by Subhash Kumar
पुलिस को सोनम की ट्रांजिट रिमांड मिली
मेघालय पुलिस को सोनम को 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मिली। सोनम को मेघालय पुलिस मेघालय ले जायेगी और वहाँ सोनम से पूछताछ होगी।
-
June 09, 2025 8:37 PM (IST) Posted by Subhash Kumar
सोनम को गाज़ीपुर ज़िला अदालत में लाया गया
मेघालय पुलिस सोनम को गाज़ीपुर ज़िला अदालत में ट्रांजिट रिमांड के लिए लेकर आई है ।
-
June 09, 2025 7:52 PM (IST) Posted by Subhash Kumar
आरोपियों को मजिस्ट्रेट के सामने किया गया पेश
राजा रघुवंशी हत्याकांड के आरोपियों की मजिस्ट्रेट के सामने पेशी हुई है। उन्हें मजिस्ट्रेट शशांक सिंह के रेसिडेंसी स्थित बंगले पर पेश किया गया है। राज कुशवाहा, आकाश राजपूत, विशाल चौहान और आनंद को किया गया पेश।
-
June 09, 2025 6:34 PM (IST) Posted by Subhash Kumar
सोनम को लेने पहुंची मेघालय पुलिस
राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी उसकी पत्नी सोनम को ले जाने के लिए मेघालय पुलिस यूपी के गाजीपुर पहुंच गई है।
-
June 09, 2025 4:46 PM (IST) Posted by Subhash Kumar
राजे के पीठ पर हमला किया गया
राजा रघुवंशी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि राज रघुवंशी की पीठ पर हमला किया गया जिसके कारण राज के शरीर पर गहरे घाव थे।
-
June 09, 2025 4:32 PM (IST) Posted by Subhash Kumar
वह दोषी है तो उसको फांसी दे दी जाए- सोनम का भाई
सोनम के भाई ने कहा कि जब से यह घटना हुई थी तब से मैं शिलांग में उसको ढूंढ रहा था और मेरी कल उससे बात हुई उसके बाद में शिलांग से चलकर यहां उससे मिलने आया हूं। अगर वह दोषी है तो उसको फांसी दे दी जाए पर मुझे पहले उससे मिलने दिया जाए।
-
June 09, 2025 3:53 PM (IST) Posted by Subhash Kumar
राजा रघुवंशी के शरीर पर दो घाव मिले
मेघालय पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, राजा रघुवंशी के शरीर पर दो घाव मिले है। पहला घाव राजा रघुवंशी के सिर पर आगे से किया गया था और दूसरा घाव पीछे से किया गया था।
-
June 09, 2025 3:52 PM (IST) Posted by Subhash Kumar
सोनम की ट्रांजिट रिमांड लेगी पुलिस
रघुवंशी दंपत्ति मामले पर मेघालय के एसआईटी प्रमुख और एसपी (सिटी), ईस्ट खासी हिल्स, हर्बर्ट पिनियाड खारकोंगोर ने कहा, "... चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उन्हें संबंधित अदालतों में पेश किया जाएगा। हम उन्हें शिलांग लाने के लिए उनकी ट्रांजिट रिमांड लेंगे। हमारी टीम गाजीपुर पहुंचने वाली है और सोनम को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर उसकी ट्रांजिट रिमांड लेगी..."
-
June 09, 2025 3:38 PM (IST) Posted by Subhash Kumar
पाँचवां आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने इस केस के 5वें के आरोपी आनंद को गिरफ्तार कर लिया है। मध्य प्रदेश के सागर जिले से उसकी गिरफ्तारी हुई है।
-
June 09, 2025 3:10 PM (IST) Posted by Kajal Kumari
हत्या का मकसद क्या था, हो रही जांच
मेघालय पुलिस ने बताया कि राजा के सिर पर धारदार हथियार से वार के दो निशान थे। जांच के मुताबिक हत्याकांड को दूसरे आरोपियों ने अंजाम दिया, लेकिन हत्या की साजिश रचने में सोनम की भूमिका से इनकार नहीं किया जा सकता। आखिर सोनम भी इतने दिनों तक अंडरग्राउंड थी। अभी यह कहना मुश्किल है कि हत्या का मकसद क्या था, लेकिन अगर हम सभी तथ्यों को जोड़ते हैं तो पता चलता है कि राज कुशवाहा और सोनम की इसमें मिलीभगत रही होगी।
-
June 09, 2025 3:07 PM (IST) Posted by Kajal Kumari
ढाबे के मालिक ने क्या बताया
ढाबे के मालिक ने बताया, सोनम बहुत घबराई हुई थी और ढाबे में कुछ लोग थे, जिनसे उनसे मोबाइल मांगा किसी ने दिया नहीं। लगता है कि कुछ लोग उसे पहचान गए थे लेकिन हम नहीं पहचान सके। हमारे भाई ने फोन दिया, आधे घंटे तक सोनम ने घर पर बात की औप घरवालों के कहने पर हमने पुलिस बुलाई, फिर पुलिस सोनम को ले गई ।
-
June 09, 2025 2:53 PM (IST) Posted by Kajal Kumari
आरोपियों को ले जाएगी मेघालय पुलिस
इंदौर के जिला अस्पताल में हुआ राजा रघुवंशी मामले के तीनों आरोपियों का मेडिकल, मेडिकल कराने के बाद पुलिस ले जाएगी इंदौर, इंदौर कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड मिलने पर मेघालय ले जाएगी मेघालय पुलिस।
-
June 09, 2025 2:37 PM (IST) Posted by Kajal Kumari
सोनम के पिता ने कहा, हां, राज को जानता हूं
जब मीडिया ने सोनम और राज के रिश्ते पर सोनम के पिता से सवाल किए, तो उसके पिता देवी सिंह ने कहा, हां, मैं राज को जानता हूं। वह मेरे पास काम करता है लेकिन वह वही राज कुशवाहा है, यह मैं नहीं कह सकता। वह तो पहले भी था, आज भी है।
-
June 09, 2025 2:33 PM (IST) Posted by Kajal Kumari
वन स्टॉप सेंटर में सोनम को रखा गया है
ग़ाज़ीपुर का वन स्टॉप सेंटर में सोनम को रखा गया है जहां मेघालय पुलिस का इंतज़ार किया जा रहा है। पुलिस आकर सोनम की ट्रांजिट रिमांड लेगी और उसे मेघालय लेकर जायेगी।
-
June 09, 2025 2:28 PM (IST) Posted by Kajal Kumari
सोनम ने दबाव में आकर आत्मसमर्पण किया
उत्तर प्रदेश पुलिस ने दावा किया कि उन्होंने सोनम को नंदगंज के एक ढाबे पर परेशान और बुखार से पीड़ित पाया, जबकि मेघालय पुलिस ने दावा किया कि उसने पुलिस स्टेशन में "स्वेच्छा से आत्मसमर्पण" किया। मेघालय के पुलिस महानिरीक्षक (कानून और व्यवस्था) डाल्टन पी मारक ने बताया कि उसने "दबाव में आकर आत्मसमर्पण किया।" मेघालय पुलिस ने कहा कि तीन अन्य लोगों में से दो इंदौर के और एक उत्तर प्रदेश के लालीपुर का है। सोनम के परिवार ने उसका समर्थन किया और इस बात से साफ इनकार किया कि वह अपने पति की हत्या कर सकती है।
-
June 09, 2025 1:48 PM (IST) Posted by Kajal Kumari
पूर्वी खासी हिल्स के पुलिस अधीक्षक का बयान
शिलांग: राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी मामले पर पूर्वी खासी हिल्स के पुलिस अधीक्षक विवेक सिम ने कहा, "कल रात जब राज कुशवाहा और अन्य पकड़े गए, तो अचानक वह सामने आ गई। यह अपने आप में सब कुछ कहता है।"
-
June 09, 2025 1:46 PM (IST) Posted by Kajal Kumari
मृतक राजा के परिजनों का फूटा गुस्सा
मृतक राजा के परिजनों का फूटा गुस्सा, बेवफा सोनम क जलाया पोस्टर...पोस्टर फाड़कर लगाई आग, जिस घर में बहू बनकर सोनम ने किया था प्रवेश इस दरवाजे पर जलाया पोस्टर
-
June 09, 2025 1:42 PM (IST) Posted by Kajal Kumari
कहां किसके साथ रही सोनम, गाजीपुर कैसे पहुंची
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि सोनम अब तक कहां थी, उसने खाना-पानी कहां से खरीदा। वह कहां रही, किसके साथ रही। उसने जो पैसे खर्च किए वो कहां से आए, पेमेंट कैश में की गई या कुछ ऑनलाइन भी पे किया था।
-
June 09, 2025 1:32 PM (IST) Posted by Kajal Kumari
चौथा आरोपी आनंद कुर्मी सागर से गिरफ्तार
इंदौर से राजा सिंह कुशवाहा और विशाल सिंह चौहान को गिरफ्तार किया गया है। ललितपुर से आकाश राजपूत को गिरफ्तार किया गया है। आनंद कुर्मी को सागर से गिरफ्तार किया गया है।
-
June 09, 2025 1:30 PM (IST) Posted by Kajal Kumari
राजा की हत्या के बाद कहां थी सोनम, हो रही जांच
राजा की मां ने खुलासा किया है कि सोनम ने ही हनीमून का प्लान बनाया था और उसी ने टिकट बुक कराया था। सबसे बड़ी बात ये है कि सोनम ने जाने का टिकट तो बुक करवाया था, लेकिन वापसी का टिकट बुक नहीं करवाया था। आखिर सोनम 17 दिनों तक कहां रही, इसकी जांच की जा रही है।
-
June 09, 2025 1:24 PM (IST) Posted by Kajal Kumari
सोनम ने ही दी थी पति के हत्या की सुपारी
गाजीपुर से गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने पुष्टि की है कि सोनम रघुवंशी ने ही अपने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर हत्यारों को पति राजा की हत्या की सुपारी दी थी। राज कुशवाहा ही राजा रघुवंशी की हत्याकांड का मास्टरमाइंड है।
-
June 09, 2025 1:20 PM (IST) Posted by Kajal Kumari
जानिए कौन है राज कुशवाहा?
राज कुशवाहा एक प्लाईवुड की दुकान में काम करता था जो सोनम के पिता की थी। सोनम दुकान में आती जाती रहती थी और आने-जाने के दौरान ही सोनम की मुलाकात राज से हुई थी और दोनों की दोस्ती हो गई थी जो धीरे धीरे प्यार में बदल गई थी। किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी और सोनम की शादी राजा से हो गई।
-
June 09, 2025 1:17 PM (IST) Posted by Kajal Kumari
सोनम राजा को हनीमून के लिए मेघालय ले गई
सोनम ने पति की हत्या का प्लान बनाया और प्लान के मुताबिक वही राजा को हनीमून मेघालय ले गई थी। प्लान के तहत शिलांग में राज कुशवाहा और उसके तीन दोस्त उनसे मिले, जो सोनम का इंतजार कर रहे थे। गाइड ने भी इस बात की पुष्टि की थी और बताया था कि शिलांग में राजा और सोनम अकेले नहीं थे बल्कि उनके साथ तीन लोग थे और सभी हिंदी में बात कर रहे थे। सोनम के प्लान के मुताबिक सबने मिलकर राजा को मौत के घाट उतारा और उसका शव गहरी खाई में फेंक दिया।
-
June 09, 2025 1:13 PM (IST) Posted by Kajal Kumari
राजा के साथ हनीमून, राज के साथ सोनम ने रची साजिश
सोनम के घर वालों ने उसकी शादी 11 मई को इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी के साथ कर दी थी। दोनों हनीमून पर भी गए लेकिन अपने प्यार को पाने के लिए शादी के महज 6 दिन बाद ही राज कुशवाहा के लिए सोनम ने राजा को रास्ते से हटाने का फैसला किया और हत्या की साजिश रच दी।
-
June 09, 2025 1:10 PM (IST) Posted by Kajal Kumari
राज के लिए राजा का मर्डर कराया सोनम ने?
इंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर केस में आज बड़ा खुलासा हुआ। शादी के बाद पत्नी संग हनीमून मनाने गए राजा रघुवंशी की मौत हत्या थी और पत्नी सोनम ने ही पति के मौत की साजिश रची थी। पति की हत्या होने के बाद से वह लापता हो गई थी। अब गाजीपुर से गिरफ्तारी के बाद सोनम ने कबूला है कि यह सबकुछ उसने अपने प्रेमी राज कुशवाहा के लिए किया था।