A
  1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. 8 मिनट में ज्वेलरी शॉप के सारे गहने और कैश उठा ले गए बदमाश, बंदूक दिखाकर डाली डकैती

8 मिनट में ज्वेलरी शॉप के सारे गहने और कैश उठा ले गए बदमाश, बंदूक दिखाकर डाली डकैती

क्योंझर जिले के हरिचंदनपुर बाजार में हथियार से लैश बदमाशों ने ज्वेलरी दुकान की जमकर लूटपाट की। वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

बंदूक दिखाकर लाखों का सोना लूट ले गए बदमाश- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV बंदूक दिखाकर लाखों का सोना लूट ले गए बदमाश

ओडिशा के क्योंझर जिले के हरिचंदनपुर बाजार में एक ज्वेलरी दुकान में हुई डकैती ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। हथियारबंद लुटेरों ने बाजार के बीचों-बीच स्थित दुकान में घुसकर न सिर्फ लूटपाट की, बल्कि लोगों को डराने के लिए बंदूक दिखा कर धमकाया भी। घटना के बाद स्थानीय लोग दहशत में हैं और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मामला पिछले बुधवार की लेकिन मामले अब सामने आया है।

दुकान में घुसते ही लहराई बंदूक

दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात रिकॉर्ड हुई है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कुछ लुटेरे दुकान के अंदर दाखिल होते हैं।  उनके हाथों में पिस्तौल और मछेटी जैसे हथियार थे। दुकान में घुसते ही वे हवा में बंदूक लहराना शुरू कर देते हैं ताकि आसपास खड़े लोग डर जाएं और कोई विरोध न करे। फिर कुछ ही मिनटों में वे दुकान से लाखों रुपये के गहने और नकदी लूट कर फरार हो जाते हैं।

8 मिनट में लूट लिया दुकान

दुकान के मालिक निकुंज साहू ने घटना के बारे में बताया, “मैं पूजा करने के बाद पास की दुकान में चाय पीने गया था। उस वक्त मेरी दुकान पर दो महिला ग्राहक खड़ी थीं। जैसे ही मैं वापस पहुंचा, मेरे पीछे एक युवक दुकान में घुसा और उसके बाद चार और लोग अंदर आ गए। उन्होंने तुरंत हथियार निकाल लिए, हमें मारा और धमकी दी कि जो भी गहने हैं, सब दे दो। उन्होंने 7 से 8 मिनट के अंदर पूरी दुकान साफ कर दी। ऐसा लग रहा था जैसे उन्हें पहले से पता था कि गहने कहां रखे गए हैं।”

पुलिस के हाथ नहीं लगा सुराग

घटना की जानकारी मिलते ही हरिचंदनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। लुटेरों के भागने की दिशा में पास के जंगल की ओर पुलिस ने कांबिंग ऑपरेशन भी शुरू किया। सभी रास्तों को सील कर तलाशी अभियान भी चलाया गया पर कोई सुराग नहीं मिला। हालांकि, घटना को अब 6 दिन से ज्यादा हो चुके हैं लेकिन अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। इससे स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है और वे प्रशासन से जल्द से जल्द लुटेरों को पकड़ने की मांग कर रहे हैं।

ओडिशा से शुभम कुमार की रिपोर्ट

Latest Crime News