A
  1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. VIDEO: घर में घुसे अनजान शख्स ने बच्चे को तीन टुकड़ों में काट डाला, खून का फव्वारा देख बेहोश हुई मां

VIDEO: घर में घुसे अनजान शख्स ने बच्चे को तीन टुकड़ों में काट डाला, खून का फव्वारा देख बेहोश हुई मां

मध्य प्रदेश के धार जिले के एक गांव में अपाचे बाइक से आया एक शख्स कालू सिंह के घर में घुस गया और अचानक घर में पड़े धारदार हथियार से उनके पांच साल के मासूम बेटे को उसकी मां के सामने काट डाला। देखकर मां बेहोश हो गई। देखें वीडियो...

मध्य प्रदेश में खौफनाक वारदात- India TV Hindi
Image Source : REPORTER मध्य प्रदेश में खौफनाक वारदात

मध्य प्रदेश: धार जिले के आली गांव के फ़लिया धूल बयड़ी में आज दिल दहला देने वाला घटनाक्रम सामने आया है, जिसमें एक अज्ञात युवक घर में घुसा और खेल रहे एक मासूम बच्चे पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी गर्दन धड़ से अलग कर दी। उसने बच्चे के शरीर को तीन टुकड़ों में काट डाला। इस घटना का पता चलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घर में खून की धार बह निकली। घटना की सूचना मिलते ही कुक्षी पुलिस मौके पर पहुंची, तबतक ग्रामीणों ने युवक को पीट पीटकर अधमरा कर दिया था। अस्पताल ले जाते ही हत्यारे की मौत हो गई।

घर में घुसा और बच्चे की काट दी गर्दन

धूलबयड़ी फलिया इलाके में एक श्ख्स अपाचे बाइक से आया और कालू सिंह के घर में घुसकर पलंग पर बैठ गया। घर में मौजूद कालू सिंह  और उनकी पत्नी ने उससे पूछा कि कौन हो क्यों आए हो? कालू सिंह का पांच साल का बेटा विकास उनके पास ही बैठा खेल रहा था और  दो बच्चियां घर के बाहर खेल रही थीं। अचानक आरोपी उठा और घर में टंगा हथियार उठाकर लहराने लगा। कालूसिंह डर कर घर से बाहर भाग गए। उसकी पत्नी इससे पहले कुछ समझ पातीं कि युवक उनके पांच साल के निर्दोष बच्चे पर ताबड़तोड़ वार करने लगा।

देखें वीडियो

हत्यारे की भी हो गई मौत

इस हमले में बच्चे की गर्दन धड़ से अलग हो गई, उसने हथियार से बच्चे के शरीर के तीन टुकड़े कर दिए। यह पूरा माजरा देखकर मासूम बच्चे की मां बद हवास होकर चीखने लगी और बेहोश हो गई। शोरगुल होते ही आरोपी अपनी बाइक वहीं छोड़कर भाग गया। महिला की चीख पुकार सुनने के बाद ग्रामीणों की भीड़ लग गई। शख्स को आक्रोशित ग्रामीणों ने भागते हुए पकड़ लिया और उसे बांधकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को ग्रामीणों की चंगुल से छुड़ाया और अस्पताल ले गई। अस्पताल में उपचार के दौरान हत्यारे की भी मौत हो गई। 

कहा जा रहा है कि मृतक हत्यारा मानसिक रूप से विक्षिप्त था जो कि कई दिनों से अपने घर से गायब था। उसकी पहचान महेश मेड़ा के रूप में हुई है। कुक्षी पुलिस ने हत्या की एफआईआर दर्ज कर ली है और आरोपी की मृत्यु के मामले में पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। घटना की पूरी जांच की जाएगी। 

ये भी पढ़ें:

दिल्ली के हाई सिक्योरिटी ज़ोन में आधा किलो सोना और 35 KG चांदी की लूट, एक करोड़ की ज्वेलरी लेकर भागे लुटेरे
नशे के आदी बड़े भाई ने ली बहन की जान, बोरे में भरकर चाय बागान में फेंकी थी लाश; किराएदार ने उगला सच

Latest Crime News