A
Hindi News क्राइम रेलवे स्टेशन के शौचालय में जाकर महिला ने काट ली हाथ की नस, बाहर से दरवाजा खटखटाते रहे लोग

रेलवे स्टेशन के शौचालय में जाकर महिला ने काट ली हाथ की नस, बाहर से दरवाजा खटखटाते रहे लोग

महिला के हाथ से काफी खून निकला है। वह बेसुध होकर शौचालय के अंदर ही गिर गई है। पुलिस की टीम ने दरवाजा तोड़ा और उसे बाहर निकाला है। इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

शौचालय में पड़ी बेहोश महिला- India TV Hindi Image Source : REPORTER INPUT शौचालय में पड़ी बेहोश महिला

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। भायखला रेलवे स्टेशन स्थित महिला शौचालय में गुरुवार दोपहर एक कॉलेज छात्रा ने आत्महत्या का प्रयास किया है। महिला रेलवे स्टेशन के शौचालय पर हाथ की नस काट ली। इसके चलते काफी खून निकला और वह बेहोश होकर वहीं गिर गई। बाहर से लोग शौचालय का दरवाजा खटखाते रहे।

नस काटकर आत्महत्या की कोशिश

बताया जा रहा है कि मानसिक तनाव से गुजर रही छात्रा ने शौचालय के अंदर अपने हाथ की नस काटकर जान देने की कोशिश की थी। काफी देर तक बाहर नहीं आने और अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर एक महिला ने पुलिस को मामले की सूचना दी।

घायल महिला को अस्पताल में कराया गया भर्ती

मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर छात्रा को बाहर निकाला और तुरंत सेंट जॉर्ज अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत फिलहाल स्थिर है। रेलवे पुलिस मामले की जांच कर रही है।

74 साल के बुजुर्ग से करोड़ों की धोखाधड़ी

वहीं, दूसरी ओर आईआईटी, बंबई की 74 वर्षीय सेवानिवृत्त कर्मचारी से धोखाधड़ी का मामला सामने आई है। सीबीआई की कार्रवाई की धमकी देकर 4.62 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता महिला पहले आईआईटी, बंबई में चिकित्सा अधिकारी के रूप में काम करती थीं। नरेंद्र सिन्हा और गुंजन देवकुमार दिनेशचंद्र को साइबर अपराधियों के साथ मिलीभगत कर बैंक खाते उपलब्ध कराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 

Latest Crime News