1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. पंखे से झूलकर महिला ने की आत्महत्या, लिव-इन पार्टनर ने पुलिस को बिना बताए माता-पिता के घर ले गया शव

पंखे से झूलकर महिला ने की आत्महत्या, लिव-इन पार्टनर ने पुलिस को बिना बताए माता-पिता के घर ले गया शव

मृतक महिला के साथ रहने वाले लिव-इन पार्टनर ने पुलिस और अस्पताल के लोगों को मामले की जरा सी भी जानकारी नहीं दी। उसने महिला के शव को उसके माता-पिता के घर ले गया। तब जाकर पुलिस की टीम ने कार्रवाई शुरू की है।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV सांकेतिक तस्वीर

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पूर्वी उपनगर स्थित अपने घर में 32 वर्षीय एक महिला ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस की टीम मामले की छानबीन में जुट गई है।

पुलिस को नहीं दी जानकारी

अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को हुई घटना के बाद मृतक महिला का लिव-इन पार्टनर पुलिस को सूचित करने या अस्पताल ले जाने के बजाय शव को उसके माता-पिता के घर ले गया। फरहाना खान ने दोपहर में सांताक्रूज ईस्ट में वकोला के दावरी नगर इलाके में अपने घर में पंखे से फांसी लगा ली। 

माता-पिता के घर ले गया शव

उसके साथ रहने वाले 35 वर्षीय अतीक रियाज मंसूरी ने उसे फंदे से लटका हुआ पाया, लेकिन पुलिस को सूचित करने या अस्पताल ले जाने के बजाय, उसने शव को गोलीबार इलाके में उसके माता-पिता के घर पर छोड़ दिया। 

लिव-इन पार्टनर पर शक की सुई

मृतक महिला के परिवार के सदस्यों ने पुलिस से संपर्क किया और प्राथमिक सूचना के आधार पर एक दुर्घटना मृत्यु रिपोर्ट (ADR) दर्ज की गई। उसके साथ रहने वाले से पूछताछ की गई। खान परिवार ने दावा किया है कि मंसूरी एक आदतन अपराधी है। वह उनकी बेटी की मौत में शामिल हो सकता है। (भाषा के इनपुट के साथ)

Latest Crime News