1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. पत्नी को था रील बनाने का शौक, पति ने कर दी हत्या, फिर खुद फांसी पर लटका तो टूट गई रस्सी, बच गई हत्यारे की जान

पत्नी को था रील बनाने का शौक, पति ने कर दी हत्या, फिर खुद फांसी पर लटका तो टूट गई रस्सी, बच गई हत्यारे की जान

पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है। मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV सांकेतिक तस्वीर

दिल्ली के नजफगढ़ इलाके से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां एक शख्स ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने सुबह 4 बजे के करीब पत्नी की गला घोंटकर हत्या की और फिर खुद उसने सुसाइड की कोशिश की। 

आरोपी पति की बच गई जान

पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी ने जब फांसी का फंदा लगाया तो वह टूट गया। इस तरह आरोपी पति की जान बच गई। पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। मृतक महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

महिला के रील बनाने से परेशान था पति

मामले की अधिक जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि महिला रील बनाती थी। इस बात से आरोपी पति नाराज था। उसे महिला के कैरेक्टर पर भी शक था। इसकी वजह से उसने पत्नी का गला दबा कर हत्या कर दी।

ई- रिक्शा चलाता है आरोपी पति

पुलिस ने कहा कि ये सनसनीखेज वारदात नजफगढ़ के पुराना रोशनपुरा इलाके की है। जहां 30 वर्षीय मृतका के सोशल मीडिया कलाकार जिसके लगभग 6,000 फ़ॉलोअर्स थे। उसका पति, जो एक ई-रिक्शा चालक था। उसने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। 

यूपी के पीलीभीत का रहने वाला है आरोपी

पुलिस की टीम ने कहा कि पति अपनी पत्नी के सोशल मीडिया पर रील बनाने और इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप आदि पर सक्रिय रहने पर आपत्ति जताता था। इसलिए दोनों के बीच अक्सर बहस होती थी। पत्नी की हत्या के बाद पति ने फांसी लगाने और जहर खाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। आरटीआरएम अस्पताल में उसकी इलाज चल रहा है। अप्रैल, 2025 से यहां किराए के मकान में रह रहे थे। इनका 9 साल और 5 साल का बेटा भी भी। ये यूपी के पीलीभीत के रहने वाले हैं। आरोपी के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

Latest Crime News