A
  1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. नोएडा में लव जिहाद, महिलाओं को फंसाने के बाद दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन के दबाव को लेकर VIDEO वायरल करने की धमकी

नोएडा में लव जिहाद, महिलाओं को फंसाने के बाद दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन के दबाव को लेकर VIDEO वायरल करने की धमकी

पीड़िता ने पुलिस में लव जिहाद को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी का नाम हारुन खान है।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
Image Source : PTI सांकेतिक तस्वीर

उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले से लव जिहाद का मामला सामने आया है। एक महिला को मुकदमा वापस लेने के लिए धमका दे रहे ‘लव जिहाद’ के आरोपी के खिलाफ पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने कहा कि महिला ने बिसरख थाने में शिकायत दर्ज कराई और आरोप लगाया कि आरोपी पहले भी ‘लव जिहाद’ के आरोप में जेल जा चुका है। 

महिलाओं को जाल में फंसाकर करता था दुष्कर्म

महिला ने शिकायत में आरोप लगाया कि आरोपी अपना धर्म छिपा कर महिलाओं को अपने जाल में फंसाता था। उनसे दुष्कर्म करता था, धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बनाता था और घटना के वीडियो वायरल कर उन्हें बदनाम करने की कोशिश करता था। 

हारुन खान नाम के खिलाफ दर्ज हुआ केस

मामले की अधिक जानकारी देते हुए बिसरख थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने कहा कि पीड़िता ने बीती रात थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उसके आधार पर हारुन खान नाम के व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 

रिश्तेदारों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया केस

आरोपी के खिलाफ पूर्व में कई मुकदमे दर्ज हैं। महिला की शिकायत के आधार पर हारुन खान, राजू खान, सिकंदर, कपिल खान ,सहाना खान, गुड़िया और उसके दो अज्ञात रिश्तेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। (भाषा के इनपुट के साथ)

Latest Crime News