A
Hindi News क्राइम शादी की सालगिरह पर पत्नी के व्हाट्सऐप स्टेटस पर युवक ने की अश्लील टिप्पणी, जवाब पूछने गए पति की चाकू मारकर हत्या

शादी की सालगिरह पर पत्नी के व्हाट्सऐप स्टेटस पर युवक ने की अश्लील टिप्पणी, जवाब पूछने गए पति की चाकू मारकर हत्या

महिला के व्हाट्सऐप स्टेटस पर अश्लील टिप्पणी करने पर मामला गर्मा गया। जब पति युवक के घर पहुंचा और पूछने लगा कि उसने अश्लील टिप्पणी क्योंकी तो उसने चाकू मारकर हत्या कर दी।

शबाना शेख, आफताब शेख और मेहंदी हसन शेख- India TV Hindi Image Source : REPORTER INPUT शबाना शेख, आफताब शेख और मेहंदी हसन शेख

महाराष्ट्र के पालघर जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पत्नी के व्हाट्सऐप स्टेटस पर अश्लील कमेंट करने वाले युवक से जवाब मांगने गए पति की हत्या कर दी गई। शुक्रवार सुबह साढ़े चार बजे नालासोपारा पश्चिम क्षेत्र के हनुमान नगर में यह घटना हुई। इस हमले में मारे गए युवक का नाम आफताब शेख (24) है।

शुक्रवार को थी शादी की सालगिरह

नालासोपारा पूर्व के प्रगति नगर में आफताब शेख (24) अपनी पत्नी शबाना शेख (22) के साथ रहता था। शुक्रवार को उनकी शादी की सालगिरह थी। इस मौके पर शबाना ने अपने व्हाट्सऐप पर एक स्टेटस लगाया था। वह स्टेटस देखने के बाद मेहंदी हसन शेख (22) ने उस पर कमेंट की। 

मेहंदी ने चाकू से आफताब शेख पर किए कई वार

इसी बात को लेकर बाद में मेहंदी ने इंस्टाग्राम पर शबाना को अश्लील गालियां दीं। इसका जवाब पूछने के लिए शबाना शेख और उसके पति आफताब शुक्रवार सुबह नालासोपारा पश्चिम के हनुमान नगर स्थित मेहंदी हसन के घर गए। इस दौरान हुए विवाद में मेहंदी ने चाकू से आफताब शेख पर वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

पॉक्सो एक्ट के तहत मेहंदी हसन शेख गिरफ्तार

नालासोपारा पुलिस ने इस मामले में आरोपी मेहंदी हसन शेख को गिरफ्तार कर लिया है। वह एक शातिर अपराधी बताया जा रहा है और इससे पहले उसे पॉक्सो एक्ट के तहत भी गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी और मृतक पहले एक-दूसरे के पड़ोसी रह चुके थे। व्हाट्सएप स्टेटस को लेकर हुए विवाद से यह घटना हुई, ऐसी जानकारी नालासोपारा पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विशाल वलवी ने दी।

पालघर से हानिफ की रिपोर्ट

Latest Crime News