A
  1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. एक लड़की से दो युवक कर रहे थे प्यार, एक ने दूसरे प्रेमी को जंगल में बुलाया और मार डाला

एक लड़की से दो युवक कर रहे थे प्यार, एक ने दूसरे प्रेमी को जंगल में बुलाया और मार डाला

पुलिस ने डबल मर्डर केस का खुलासा कर दिया है। यह हत्या प्रेमी प्रसंग में हुई थी। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। जबकि उसका नाबालिग दोस्त भी हिरासत में है।

पुलिस हिरासत में आरोपी- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV पुलिस हिरासत में आरोपी

अनूपपुर: मध्य प्रदेश के अनूपपुर में डबल मर्डर केस में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मर्डर प्रेम प्रसंग में हुआ था। पुलिस ने बताया कि एक ही लड़की से दो युवक प्यार करते थे। आरोपी का कहना है कि उसकी प्रेमिका को युवक परेशान कर रहा था इसलिए उसने मारा। 

बिलासपुर से अनूपपुर बुलाकर मार डाला

जानकारी के अनुसार, लड़की ने आरोपी से कहा कि एक लड़का दोस्ती के बहाने मेरे नजदीक आने की कोशिश कर रहा है। इतना  सुनते ही लड़की के पहले आशिक के आंखों में खून सवार हो गया। आरोपी अश्वनी ने नाबालिग दोस्त के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने युवती के दूसरे प्रेमी को बिलासपुर से अनूपपुर बुलाया और उसे मार डाला। 

जंगल में दो जगहों पर मिले थे दो शव

बता दें कि सोमवार की सुबह कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम बरबसपुर के ग्राम भोलगढ की ओर जंगल से होकर जाने वाली कच्चे पगडण्डी वाले सुनसान रास्ते पर महुआ बीनने पहुंचे बरबसपुर निवासी आशीष पाठक ने जमीन पर रक्त रंजित करीब 25 वर्षीय अज्ञात पुरूष का शव देखकर डायल 100 में फोन कर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने जंगल में दो अलग-अलग जगहों से दो युवकों के शव बरामद किए।

 

जांच में खुल गई वारदात की परतें

अनूपपुर पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त दोहरे हत्याकाण्ड की विवेचना के लिए टीम का गठन किया। मोबाइल नम्बर एवं रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड एवं नगर में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरो की मदद और मौके पर मिले भौतिक साक्ष्यो की मदद से मुख्य आरोपी अश्वनी कोल और उसके नाबालिग दोस्त से कड़ाई से पूछताछ की गई तो मामला खुल गया। हत्या में प्रयुक्त हथियार को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।

रिपोर्ट-विशाल खंडेलवाल 

Latest Crime News