A
  1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. ऑफिस से हॉफ टाइम में छुट्टी लेकर निकला नगर निगम का डिप्टी कंट्रोलर, घर में लटका मिला शव, कोई सुसाइड नोट नहीं

ऑफिस से हॉफ टाइम में छुट्टी लेकर निकला नगर निगम का डिप्टी कंट्रोलर, घर में लटका मिला शव, कोई सुसाइड नोट नहीं

नगर निगम शिमला के डिप्टी कंट्रोलर फाइनेंस ने आत्महत्या की है। वह ऑफिस से छुट्टी लेकर जल्दी निकल गया था। इसके बाद घर में उसका शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला।

Shimla Suicide- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT मृतक रामेश्वर शर्मा

शिमला से एक दुखद खबर सामने आई है। नगर निगम शिमला में तैनात डिप्टी कंट्रोलर फाइनेंस रामेश्वर शर्मा ने मेहली स्थित अपने आवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक अधिकारी सुबह ऑफिस आए थे और दोपहर बाद छुट्टी लेकर घर चले गए थे जिसके बाद आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 194 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है, जिसके बाद ही मौत के असल कारणों का खुलासा होगा।

जानकारी के अनुसार पुलिस कंट्रोल रूम 112 के माध्यम से थाना शिमला पूर्वी को सूचना मिली कि एक व्यक्ति को उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला लाया गया है, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

शिमला में डिप्टी कंट्रोलर के पद पर था मृतक

मृतक की पहचान 45 वर्षीय रामेश्वर शर्मा के रूप में हुई, जो तुलसी राम के बेटे थे। वह सीमा गांव के रहने वाले थे, जो रोहड़ू तहसील का हिस्सा है। मृतक रामेश्वर शर्मा शिमला शहर के पाइन व्यू बिल्डिंग, गुसां रोड, मेहली शिमला में रह रहे थे और नगर निगम शिमला में डिप्टी कंट्रोलर के पद पर कार्यरत थे।

ऑफिस से छुट्टी लेकर की आत्महत्या

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार रमेश्वर सुबह कार्यालय गए थे और सामान्य समय से पहले छुट्टी लेकर घर लौट आए। उनकी पत्नी ने उन्हें घर पर फंदे से लटका पाया, जिसके बाद तुरंत आईजीएमसी ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

घर में नहीं मिला सुसाइड नोट

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आईजीएमसी में पोस्टमार्टम करवा रही है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है, लेकिन अभी तक कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है, जिससे आत्महत्या के असली कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

(शिमला से कपिल ठाकुर की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

और सुरक्षित होगा रेल का सफर, उत्तर रेलवे के रूट पर कवच प्रणाली के विस्तार को मंजूरी, कितना खर्च आएगा?

4 साल की अनायरा, 6 साल की दिशा और 9 साल का निशांत; मां-बाप के साथ वैष्णो देवी यात्रा बन गई आखिरी यात्रा

 

 

Latest Crime News