1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. पुल के नीचे बोरी में युवती का नग्न शव मिलने से मचा हड़कंप, हत्या से पहले दुष्कर्म की आशंका

पुल के नीचे बोरी में युवती का नग्न शव मिलने से मचा हड़कंप, हत्या से पहले दुष्कर्म की आशंका

हैदराबाद के किस्मतपुर ब्रिज के नीचे एक बोरी में युवती का शव नग्न अवस्था में मिला है। पीड़िता की उम्र 25 से 30 साल के बीच होने का अनुमान है। हत्या से पहले युवती के साथ रेप की आशंका है।

hyderabad women dead body bridge rape- India TV Hindi
Image Source : REPORTER बोरी में मिला महिला का नग्न शव।

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से दहशत फैला देने वारदात की खबर सामने आ रही है। हैदराबाद के किस्मतपुर ब्रिज के नीचे युवती का नग्न शव बोरी में बरामद हुआ है। राजेंद्रनगर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत किस्मतपुर ब्रिज के नीचे एक युवती का नग्न शव मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस को संदेह है कि युवती की हत्या लगभग तीन दिन पहले की गई थी और शव को यहां फेंक दिया गया।

हत्या से पहले दुष्कर्म की आशंका

पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, मृतक युवती की आयु 25 से 30 वर्ष के बीच प्रतीत होती है। शव पर कपड़े न होने के कारण पुलिस को आशंका है कि हत्या से पहले युवती के साथ दुष्कर्म किया गया हो सकता है। इस जघन्य अपराध ने स्थानीय निवासियों में दहशत पैदा कर दी है। 

अब तक क्या कार्रवाई हुई?

हैदराबाद में हुई इस घटना की जानकारी मिलते ही राजेंद्रनगर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल पहुंच कर जांच शुरू कर दी है और आसपास के क्षेत्र से साक्ष्य एकत्र किए। क्लूज टीम की सहायता से पुलिस सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण कर रही है ताकि संदिग्धों की पहचान की जा सके। प्रारंभिक जांच में अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है, और पुलिस स्थानीय लोगों से जानकारी मांग रही है। 

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले को अत्यंत गंभीरता से लिया जा रहा है। जांच के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है, जो सभी संभावित कोणों से मामले की तह तक जाने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी के पास इस घटना से संबंधित कोई जानकारी हो, तो वे तुरंत निकटतम पुलिस स्टेशन से संपर्क करें।

ये भी पढ़ें- पंखे से झूलकर महिला ने की आत्महत्या, लिव-इन पार्टनर ने पुलिस को बिना बताए माता-पिता के घर ले गया शव

सौतेली मां ने की शर्मनाक हरकत, 6 साल की मासूम को तीसरे फ्लोर से दिया धक्का; CCTV फुटेज आया सामने

Latest Crime News