A
  1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. पंजाब नेशनल बैंक में लूटरों ने बोला धावा, हथियारों के दम पर लूट ले गए 5 लाख रुपए

पंजाब नेशनल बैंक में लूटरों ने बोला धावा, हथियारों के दम पर लूट ले गए 5 लाख रुपए

पंजाब के मोहाली में पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में बुधवार को तमंचे और चाकू की नोक पर लूटेरों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। यह लुटेरे मुंह पर मास्क पहन कर आए और बैंक से लगभग 5 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए।

Two armed men rob Punjab National Bank branch in Mohali- India TV Hindi
Image Source : TWITTER Two armed men rob Punjab National Bank branch in Mohali

मोहाली: पंजाब के मोहाली में पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में बुधवार को तमंचे और चाकू की नोक पर लूटेरों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। यह लुटेरे मुंह पर मास्क पहन कर आए और बैंक से लगभग 5 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है। पुलिस को सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंची और अब इस मामले में जांच की जा रही है। 

Latest Crime News