A
  1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. UP Crime: हापुड़ में तड़के ही बदमाशों ने युवक को मारी गोली, आरोपी फरार

UP Crime: हापुड़ में तड़के ही बदमाशों ने युवक को मारी गोली, आरोपी फरार

UP Crime: हापुड़ जिले में शनिवार की सुबह बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी।

Representational Image- India TV Hindi
Image Source : PTI Representational Image

Highlights

  • घटना हापुड़ जिले के छज्जूपुर गांव में करीब साढ़े चार बजे की है
  • हत्यारों का पता लगाने के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया है

UP Crime: यूपी के हापुड़ जिले के कपूरपुर थाना क्षेत्र के छज्जूपुर गांव में शनिवार की सुबह बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि घटना कपूरपुर थाना क्षेत्र के छज्जूपुर गांव में आज तड़के करीब साढ़े चार बजे की है। उन्होंने बताया कि सचिन प्रजापति मवेशियों को चारा दे रहा था उसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन बदमाश हेलमेट व मास्क पहनकर पहुंचे और ताबड़तोड गोलियां चलाईं। उन्होंने बताया कि परिजन सचिन को हापुड़ के एक अस्पताल में ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

पुलिस ने वारदात को बताया रंजिशन

घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश मिश्र पुलिस अधिकारियों की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने वारदात को रंजिशन बताया है। ASP मिश्र ने बताया कि हत्यारों का पता लगाने के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया है। इसके अलावा फॉरेंसिक टीम भी जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और विधिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है। 

Latest Crime News