1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. यूपी: पत्नी ने पति का घोंट दिया गला, फैलाई झूठी खबर-'हार्ट अटैक से मर गया', ऐसे हुआ खुलासा

यूपी: पत्नी ने पति का घोंट दिया गला, फैलाई झूठी खबर-'हार्ट अटैक से मर गया', ऐसे हुआ खुलासा

यूपी के बिजनौर जिले से दिल को दहलाने वाली घटना सामने आई है। पत्नी ने अपने पति की गला घोंटकर हत्या कर दी और परिवार को बताया कि उसकी मौत हार्ट अटैक से हुआ है। पुलिस की जांच में मामला हत्या का निकला।

पत्नी ने पति की कर दी हत्या- India TV Hindi
पत्नी ने पति की कर दी हत्या

यूपी के बिजनौर जिले से एक चौंकाने वाली एक खबर सामने आई है। एक पत्नी ने अपने पति की गला घोंटकर हत्या कर डाली और हत्या करने के बाद आरोपी पत्नी ने मृतक के परिवार को पति की मौत की झूठी कहानी सुना दी। पत्नी शिवानी ने दो दिन पहले ससुराल में अपने परिजनों को बताया कि उसके पति दीपक की मौत हो गई है और मौत की वजह हार्ट अटैक है लेकिन जब पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आई तो मामला कुछ और ही निकला। दीपक की मौत हार्ट अटैक से नहीं हुई बल्कि उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के खुलासे से सभी सन्न रह गए और पहले तो किसी को लगा ही नहीं कि शिवानी ऐसा कर सकती है।

मृतक दीपक और शिवानी एक दूसरे से प्यार करते थे और दोनों ने लव मैरिज की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृतक के भाई ने पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई। इस हत्या में पुलिस ने पत्नी और एक अज्ञात शख्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद पत्नी को हिरास्त में लेकर पूछताछ कर रही है।

घरवालों को दी झूठी खबर, पोस्टमार्टम में हो गया खुलासा

नजीबाबाद थाना क्षेत्र के आदर्श नगर का रहने वाला युवक दीपक रेलवे में काम करता था और अपनी पत्नी के साथ रहता था। चार अप्रैल को दीपक के परिजनों को बहू शिवानी ने फोन किया और बताया कि अचानक हार्ट अटैक से उसके पति की मौत हो गई है। परिजन वहां पहुंचे और पोस्टमार्टम कराने की बात कही तो शिवानी ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। 

परिजनों को कुछ शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी और दीपक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि दीपक की मौत हार्ट अटैक से नहीं बल्कि गला घोंटकर की गई है। एसपी सिटी संजीव बाजपाई ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पत्नी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दायर कर गिरफ्तार कर लिया है और उससे  पूछताछ की जा रही है।

(बिजनौर से रोहित त्रिपाठी की रिपोर्ट)

Latest Crime News