1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. तेजाब डालकर आंख फोड़ी, गुप्तांग को कुचला, फांसी पर लटकाकर युवक को तालिबानी अंदाज में उतारा मौत के घाट

तेजाब डालकर आंख फोड़ी, गुप्तांग को कुचला, फांसी पर लटकाकर युवक को तालिबानी अंदाज में उतारा मौत के घाट

फतेहपुर के थरियांव थाना के सूबेदार का पुरवा में हत्यारोपियों ने युवक की आंखों में तेजाब डालकर हत्या कर दी। शव को फांसी के फंदे पर लटकाकर युवक के गुप्तांगों पर प्रहार किया। युवक की हत्या के बाद शव को गांव के बाहर बबूल के पेड़ से लटका दिया।

मृतक की पुत्तन यादव की फाइल फोटो- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV मृतक की पुत्तन यादव की फाइल फोटो

फतेहपुरः यूपी के फतेहपुर में दंबगों ने एक युवक की निर्ममता से हत्या कर दी। दंबगों ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दी। जानकारी के मुताबिक, कुछ दंबगों ने युवक की आंखों में तेजाब डालकर फांसी पर लटकाकर तालिबानी अंदाज में मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान पुत्तन यादव के रूप में की गई है। मृतक के परिवार में मातम पसरा है। 

तेजाब डालकर आंख फोड़ी और गुप्तांग कुचल दिया

 जानकारी के अनुसार, थरियांव थाना क्षेत्र के हंसवा चौकी क्षेत्र में दंबगों ने युवक को घसीटकर जंगल ले गए और उसकी आंख में तेजाब डालकर आंखे फोड़ दिया। हत्यारों ने मानवता की सारी हदें पार करते हुए युवक के गुप्तांगों में लाठियों डंडों से प्रहार कर उसका लिंग कुचल दिया और उसे बाबुल के पेड़ में फांसी लगाकर टांग दिया।

गांव से एक किमी दूर पेड़ से लटका मिला शव

जानकारी के अनुसार, सुबदार का पुरवा गांव निवासी रामभवन का पुत्र पुत्तन यादव बीती रात लगभग 10 बजे खाना खाकर घर से निकल गया था। लेकिन वापस नहीं लौटा उधर परिजन उसकी खोजबीन करते रहे। लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। आज दोपहर गांव से एक किलोमीटर दूर खेत में बबूल के पेड़ से पुत्तन यादव का शव जानवर चाराने गये चरवाहो ने लटका हुआ देखा तो इसकी जानकारी परिजनों को दी। 

गांव के लोगों पर हत्या का आरोप

मृतक के भाई सोनू यादव ने बताया कि वर्तमान सभासद विवेक यादव, गुड्डू, दिनेश, भूरा, शनि ने दो दिन पूर्व मामूली विवाद को लेकर उसके भाई को मारा पीटा था। इसके बाद में समझौता हो गया था। मंगलवार की दोपहर इन्हीं लोगों ने फिर उसके भाई को मारा पीटा मौके पर 112 आई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं किया। 

मृतक के भाई सुनील कुमार और भांजे कारण यादव ने आरोप लगाते हुए ताया कि गांव के सभासद ने उसके भाई की आंख में तेजाब डालकर और उसके गुप्तांग कुचलकर हत्या की और उसे पेड़ पर साफी से फंदा लगाकर टांग दिया। थाने में सभासद विवेक यादव सहित आधा दर्जन लोगो के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की तहकीकात की जा रही है।

रिपोर्ट- उमेश चन्द्रा, फतेहपुर

Latest Crime News