A
  1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. फोन खो जाए तो परेशान ना हों! दिल्ली पुलिस कर रही है ये खास उपाय, महीने भर के भीतर 76 मोबाइल फोन बरामद

फोन खो जाए तो परेशान ना हों! दिल्ली पुलिस कर रही है ये खास उपाय, महीने भर के भीतर 76 मोबाइल फोन बरामद

दिल्ली पुलिस के मुताबिक फोन को ट्रैक करने के गैर-पारंपरिक तरीके का इस्तेमाल किया है। बताया गया कि इन फोन्स को साइबर स्पेस और आईएमईआई ट्रैकिंग के ज़रिए ट्रैक किया गया था।

lost phone- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV खोए हुए फोन मिलने पर लोग खुश हुए

नई दिल्ली:  दिल्लीवासियों की सुरक्षा में मुस्तैद नई दिल्ली डिस्ट्रिक्ट पुलिस की टीम ने पिछले एक महीने में खोए हुए 76 मोबाइल फोन्स उनके असली मालिकों तक पहुंचाकर एक नई उपलब्धि हासिल की है। इसकी जानकारी नई दिल्ली डिस्ट्रिक्ट के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस देवेश कुमार महला ने एक प्रेस रिलीज के जरिए दी। ये सभी फोन या तो गुम हो गए थे या फिर चोरी हुए थे। दिल्ली पुलिस ने अपनी तकनीकी दक्षता का उपयोग कर गुम या चोरी हुए फोन्स को उनके असली मालिकों तक पहुंचाया है। ये फोन मालिकों द्वारा खरीदे जाने के तीन साल से लेकर एक हफ्ते के भीतर या तो गुम हो गए था या इन्हें चुरा लिया गया था।

गैर-पारंपरिक तरीके का इस्तेमाल 

दिल्ली पुलिस के मुताबिक फोन को ट्रैक करने के गैर-पारंपरिक तरीके का इस्तेमाल किया है। बताया गया कि इन फोन्स को साइबर स्पेस और आईएमईआई ट्रैकिंग के ज़रिए ट्रैक किया गया था। इससे पुलिस को गुम या चोरी हुए फोन्स तक पहुंचने में मदद मिली। पुलिस के मुताबिक जिन लोगों के फोन वापस किए गए उनलोगों ने सिर्फ फोन के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी और पुलिस पर भरोसा किया था कि वे अपनी ज़िम्मेदारी पूरी करेंगे।

Image Source : INDIA TVगुम फोन मिलने पर खुश हुए लोग

CEIR पोर्टल का उपयोग किया

 डिप्टी कमिश्नर देवेश कुमार महला ने बताया कि ये बरामदगी पिछले महीने पुलिस स्टेशन की हमारी समर्पित टीमों द्वारा किए गए केंद्रित प्रयासों का नतीजा है। इस टीम ने मोबाइल फोन का पता लगाने के लिए CEIR पोर्टल का उपयोग किया। उन्होंने बताया कि पुलिस की टीम लगभग 300 और ऐसे फोन्स पर काम कर रही है और अगले एक महीने में उन्हें उनके असली मालिकों को लौटा दिया जाएगा।

  पुलिस स्टेशन फोन बरामद
1 कर्तव्य पथ 38
2 तुगलक रोड 10
3 तिलक मार्ग 7
4 चाणक्यपुरी 4
5 साउथ एवेन्यू 4
6 बाराखंभा रोड 3
7 नॉर्थ एवेन्यू 3
8 कनॉट प्लेस 3
9 मंदिर मार्ग 2
10 संसद मार्ग 1
11 साइबर 1

उन्होंने बताया कि इन मोबाइल फोन्स की बरामदगी नागरिकों की संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नई दिल्ली पुलिस की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। पुलिस की टीम ने अथक परिश्रम के बाद यह सफलता पाई है।  हमारी टीमों ने विभिन्न जगहों से इन खोए हुए मोबाइल फोन्स का पता लगाने  के लिए तकनीकी संसाधनों का उपयोग किया है।