A
  1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में IRS अधिकारी की बेटी से रेप और हत्या मामले में फरार चल रहा शख्स गिरफ्तार, होटल में छिपा था

दिल्ली में IRS अधिकारी की बेटी से रेप और हत्या मामले में फरार चल रहा शख्स गिरफ्तार, होटल में छिपा था

आईआरएस अधिकारी की बेटी की हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

murder case- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT फरार शख्स गिरफ्तार

नई दिल्ली: भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) अधिकारी की बेटी से रेप और हत्या मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दिल्ली के द्वारका इलाके के एक होटल में छिपा हुआ था।

क्या है पूरा मामला?

दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में एक IRS अधिकारी की बेटी की रेप के बाद हत्या कर दी गई थी। हत्या को मोबाइल चार्जर के तार से लड़की का गला घोंटकर अंजाम दिया गया था। मृतक लड़की महज 22 साल की थी। 

आरोपी की पहचान राहुल मीना (19) के रूप में हुई है। उसे दिल्ली के द्वारका इलाके में स्थित एक ओयो होटल से पकड़ा गया।

सीसीटीवी फुटेज में अपराध से पहले संदिग्ध घर के पास दिखा

घटना के बाद का एक्सक्लूसिव सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। फुटेज में संदिग्ध को सुबह करीब 6:24 बजे पीले रंग की कमीज पहने मुख्य द्वार से घर की ओर जाते हुए देखा जा सकता है। चल रही जांच के तहत फुटेज की जांच की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि अपराध तड़के सुबह हुआ, जब उसके माता-पिता जिम जाने के लिए बाहर गए थे और उसे घर में अकेला छोड़ गए थे। आरोपी ने इसी थोड़े समय का फायदा उठाकर घर में प्रवेश किया और अपराध को अंजाम दिया।

प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि आरोपी पीड़िता की घर की दिनचर्या से वाकिफ था और जानता था कि वह आमतौर पर सुबह के समय घर में अकेली होती है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि वह सुबह जल्दी ही उस इलाके में पहुंचा, मुख्य द्वार खुला पाया और आईआरएस अधिकारी के फ्लैट की ओर बढ़ा, लेकिन वहां जाकर देखा कि फ्लैट का दरवाजा अंदर से बंद था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी को ठीक-ठीक पता था कि परिवार के बाहर जाने पर फ्लैट के बाहर घर की चाबी कहाँ रखी होती है। इसलिए, उसने उसी जगह से चाबी निकाली, दरवाजा खोला और अंदर घुस गया।

ज्वाइंट सीपी विजय कुमार का बयान सामने आया

पुलिस ने बताया, "आज सुबह सूचना मिली थी। बच्ची के पैरेंट्स ने सूचना दी थी। हॉस्पिटल से भी जानकारी मिली थी। IRS ऑफिसर की बच्ची एक फ्लोर पर बेहोशी की हालत में मिली। उसे हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। एक नौकर राहुल मीणा पर जांच की सुई टिक गई। सीसीटीवी भी मिले। 6.30 पर वो (आरोपी) कॉलोनी में आया। 6.39 में घर में घुसा। 7.20 पर निकला। 15 टीम बनाई गईं। राजस्थान और दिल्ली के कई इलाकों में भेजी गईं। शाम को द्वारका के एक oyo होटल से उसे पकड़ा गया। इससे पूछताछ की जा रही है। इसके खिलाफ काफी सबूत हैं। हम इसको कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की कशिश करेंगे। परिजनों ने एक साल पहले ऑफिस के एक कलिग की रेफरेंस से उसे काम पर रखा था। वह गेम खेलता था, उधार लेता था और वापस नहीं करता था। उसने घटना के बाद कपड़े बदले। कल एक वारदात इसने अलवर में भी की थी। हो सकता है कि इसकी मनोवृत्ति इसी प्रकार की हो। रेप का केस वहां भी रजिस्टर हुआ था। इसमें भी रेप, मर्डर, और रॉबरी की धारा लगाई। एक मेड के लिए एक एक्सट्रा चाबी रखी हुई थी जिसकी इसको जानकारी थी। बच्ची का रूम ऊपर फ्लोर पर है, जहां पर इसने वारदात को अंजाम दिया। घर से ढाई लाख रुपए भी लेकर गया था।"