1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. ऊंट के जरिए शराब की तस्करी! दिल्ली के अनोखे तस्करों का खेल समझ पुलिस भी हैरान, 42 पेटी शराब जब्त

ऊंट के जरिए शराब की तस्करी! दिल्ली के अनोखे तस्करों का खेल समझ पुलिस भी हैरान, 42 पेटी शराब जब्त

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तस्कर रात के समय में ऊंटों के ऊपर शराब लादकर जंगल के रास्ते तस्करी करते थे। ऐसे में वह आसानी से चेक पोस्ट और गश्ती दलों से बच जाते थे।

Camel- India TV Hindi
Image Source : PTI प्रतीकात्मक तस्वीर

दिल्ली पुलिस ने ऊंट के जरिए शराब की तस्करी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो एकदम नए अंदाज में दिल्ली के शराब की तस्करी कर रहा था। इस ग्रुप के तस्कर ऊंटों का इस्तेमाल कर दक्षिण दिल्ली में जंगल के रास्ते शराब लाते थे। पुलिस ने गिरोह का भंडाफोड़ कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि आरोपियों के पास से शराब के 42 डिब्बे और तीन ऊंट जब्त किए गए हैं। 

एक अधिकारी ने कहा, ‘‘तस्करों ने चौकियों और गश्ती दलों से बचने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया था। वे शराब के डिब्बों को ऊंटों पर लादकर उन्हें जंगली इलाकों और कच्चे रास्तों से ले जाते थे, जिससे उनका पता लगाना मुश्किल हो जाता था।’’ 

जंगल के रास्ते करते थे तस्करी

इस गिरोह के 5 तस्करों पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना ये गिरोह ऊंट के जरिए दिल्ली में हरियाणा में बनी शराब की तस्करी दिल्ली में कर रहे थे। इनके पास से 42 पेटी शराब शराब जब्त की गई है। ये तस्कर फरीदाबाद से जंगल के रास्ते दिल्ली में घुसते थे और शराब की तस्करी करते थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि ऊंटों का इस्तेमाल अधिकतर रात के समय किया जाता था, ताकि शराब की खेप को चुपचाप एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाया जा सके। 

अवैध नागरिकों पर भी पुलिस का एक्शन

दिल्ली पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ ही अवैध कामों में लिप्त बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ भी एक्शन लिया है। दिल्ली के साउथ वेस्ट जिले की ऑपरेशन सेल टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं, जो साल 2017 से भारत में गैरकानूनी तरीके से रह रहे थे। पुलिस ने इनके पास से बांग्लादेश के पहचान पत्र भी बरामद किए हैं।

यह भी पढ़ें-

बड़े आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 5 राज्यों में छापेमारी की कार्रवाई, दबोचे गए 5 संदिग्ध आतंकी

दिल्ली पुलिस ने बड़े जासूसी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया, आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान से ऑपरेट हो रहे थे 11 भारतीय सिम