1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. Ambedkar Jayanti 2025: बैंक, स्कूल और ऑफिस... दिल्ली में कल क्या खुलेगा और क्या रहेंगा बंद, यहां जानिए सबकुछ

Ambedkar Jayanti 2025: बैंक, स्कूल और ऑफिस... दिल्ली में कल क्या खुलेगा और क्या रहेंगा बंद, यहां जानिए सबकुछ

अंबेडकर जयंती को लेकर सोमवार को राष्ट्रीय अवकाश है। स्कूल, कॉलेज बैंक और सरकारी ऑफिस को लेकर दिल्ली में आदेश जारी हुआ है। इसमें बताया गया कि सोमवार को क्या खुलेगा और क्या बंद रहेगा।

स्कूल, कॉलेज और बैंक रहेंगे बंद- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO स्कूल, कॉलेज और बैंक रहेंगे बंद

डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती सोमवार को है। ये जयंती हर साल 14 अप्रैल को मनाई जाती है। 14 अप्रैल, 1891 को समाज सुधारक और भारतीय संविधान के निर्माता बीआर अंबेडकर का जन्म हुआ था। इस साल अंबेडकर जयंती सोमवार को पड़ रही है। पूरे देश में उनकी जयंती मनाई जाती है। इस दिन राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया गया है। इसलिए कुछ राज्यों में स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। कई राज्यों में  बैंक, स्कूल और सरकारी ऑफिस भी बंद है। 

घोषित किया गया सार्वजनिक अवकाश

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने सोमवार को अंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। दिल्ली सरकार के अधीन सभी सरकारी कार्यालय, स्वायत्त निकाय और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम सोमवार को बंद रहेंगे।

सभी प्राइवेट और सरकारी बैंक रहेंगे बंद

सोमवार को अंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश के कारण दिल्लीभर में सभी प्राइवेट और सरकारी बैंक बंद रहेंगे। बैंक की शाखाओं में बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी। इस दौरान ग्राहक एटीएम, मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकेंगे।

सरकारी कार्यालय में छुट्टी, खुलें रहेंगे प्राइवेट ऑफिस

अंबेडकर जयंती के अवसर पर दिल्ली में सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। प्राइवेट ऑफिस में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा नहीं की गई है। वे कंपनी के मैनेजमेंट के अनुसार खुले रहेंगे। अपने सामान्य कार्य के अनुसार काम कर सकते हैं।

कुछ अस्पतालों में OPD सर्विस भी बंद

वहीं, अंबेडकर जयंती पर अस्पताल, राशन की दुकानें और जनरल स्टोर जैसी आवश्यक सेवाएं चालू रहेंगी। हालांकि, कुछ अस्पतालों में बाह्य रोगी विभाग (OPD) दिन भर बंद रह सकते हैं। 

स्कूल और कॉलेज भी रहेंगे बंद

सोमवार को स्कूल-कॉलेज समेत सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। निजी और सरकारी दोनों तरह के स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। वहीं, केंद्र सरकार ने 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। भारतीय रिजर्व बैंक के वार्षिक अवकाश कैलेंडर में भी अधिकांश राज्यों में इस दिन अवकाश की सूची दी गई है।