A
  1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. आतिशी ने किया विरोध प्रदर्शन, कहा- मोदी जी ने वादा किया था 2500 देने का, सिर्फ 4 दिन बाकी हैं

आतिशी ने किया विरोध प्रदर्शन, कहा- मोदी जी ने वादा किया था 2500 देने का, सिर्फ 4 दिन बाकी हैं

दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी ने आज दिल्ली सरकार का घेराव किया। उन्होंने कहा कि हम विरोध नहीं कर रहे हैं। मोदी जी ने कहा था कि महिलाओं के बैंक खाते में 2500 आएंगे। उसका इंतजार कर रहे हैं।

Atishi says We are not protesting We are waiting Narendra Modi said that the first instalment of Rs - India TV Hindi
Image Source : ANI आतिशी ने किया विरोध प्रदर्शन

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी ने आज दिल्ली सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान आतिशी ने कहा, हम विरोध नहीं कर रहे हैं। हम इंतजार कर रहे हैं। मोदी जी ने कहा था कि दिल्ली की महिलाओं के बैंक खातों में 2500 रुपये की पहली किस्त जमा की जाएगी। उन्होंने कहा था कि यह उनकी गारंटी है। 4 दिन बचे हैं। इसलिए हम इंतजार कर रहे हैं। आतिशी ने कहा कि मोदी जी ने कहा था कि 8 मार्च को 2500 की पहली किश्त आएगी। यह मोदी जी की गारंटी है। अब केवल 4 दिन बचे हैं।

आतिशी का विरोध प्रदर्शन

उन्होंने कहा कि मोदी जी ने गारंटी दी थी, दिल्ली की महिलाओं को, इसमें केवल 4 दिन बाकी हैं। दिल्ली की अलग-अलग हिस्सों से महिलाएं आई हैं और उन्हें इंतजार है। मोदी जी ने कहा था कि अपने-अपने फोन को बैंक खाते से लिंक कर लें और 8 मार्च को 2500 आएंगे। मोदी जी झूठ तो नहीं बोलते हैं। उन्होंने कहा था कि पहली कैबिनेट में ही इसे पास करेंगे। लेकिन दूसरी कैबिनेट में जो फैसला आएगा उसका हम इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि इससे पहले रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह के दिन भी आतिशी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा था। 

सरकार को 2500 के मुद्दे पर घेरा

उस वक्त आतिशी ने कहा था कि पहली कैबिनेट की बैठक के साथ ही सीएम रेखा गुप्ता दिल्ली की महिलाओं के लिए 2500 रुपये जारी करेंगी। हालांकि पहली कैबिनेट की बैठक में महिलाओं को दी जाने वाली राशि पर कोई चर्चा नहीं हो सकी। आतिशी लगातार दिल्ली सरकार को 2500 वाले मुद्दे फर घेर रही हैं। पिछले कई दिनों से लगातार आतिशी इसी मांग को लेकर दिल्ली सरकार पर निशाना साध रही हैं। बता दें कि चुनाव प्रचार के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा के कई नेताओं ने वादा किया था कि चुनाव जीतने के बाद दिल्ली की महिलाओं को 2500 रुपये की राशि दी जाएगी।