1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. बैरिकेडिंग, डिटेंशन सेंटर और बॉडी कैमरे भी..., CJP के प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने कैसी तैयारी की है?

बैरिकेडिंग, डिटेंशन सेंटर और बॉडी कैमरे भी..., CJP के प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने कैसी तैयारी की है?

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा की कड़ी तैयारी कर ली है। पुलिस ने कई जगहों पर बैरिकेडिंग की है और सभी जिलों में डिटेंशन सेंटर भी बनाए हैं। इसके साथ ही पुलिसवालों को बॉडी कैमरे भी उपलब्ध कराए गए हैं।

delhi cjp protest delhi police security- India TV Hindi
Image Source : PTI दिल्ली में कड़ी सुरक्षा लागू।

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने शनिवार 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन का ऐलान किया है। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने इस प्रदर्शन को अनुमति नहीं दी है। बता दें कि बीते जुलाई महीने में भी CJP ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया था जिस दौरान हिंसक स्थिति देखने को मिली थी। ऐसे में दिल्ली पुलिस ने इस बार पूरी तैयारी की है और राजधानी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

सभी 15 जिलों में एक-एक डिटेंशन सेंटर

सामने आई जानकारी के अनुसार, प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए दिल्ली में 37 जगहों पर बैरिकेडिंग और सभी 15 जिलों में एक-एक डिटेंशन सेंटर बनाया गया है। संसद मार्ग, जंतर-मंतर और चुनाव आयोग के दफ्तर की ओर जाने वाले रास्तों पर कड़ी सुरक्षा की गई है। इसके साथ ही चिल्ला, गाजीपुर, अप्सरा और सिंघु बॉर्डर पर दो स्तर की बैरिकेडिंगनलगाई गई है और आने-जाने वालों पर नजर रखी जा रही है।

पुलिसकर्मियों को बॉडी कैमरे दिए गए

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और क्राइम ब्रांच प्रदर्शन से जुड़ी गतिविधियों पर नजर रख रही हैं। पुलिसकर्मियों को 150 से ज्यादा बॉडी कैमरे दिए गए, ताकि मौके पर होने वाली घटनाओं और पुलिस की कार्रवाई की रिकॉर्डिंग हो सके। भीड़ को संभालने के लिए 450 से 500 अतिरिक्त महिला सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की भी संभावना है। इसके अलावा होटल, हॉस्टल, रेलवे स्टेशन, बस अड्डों और एयरपोर्ट पर निगरानी बढ़ाई गई है। पुलिस RWA, बाजार संगठनों, स्कूल-कॉलेजों और धार्मिक प्रतिनिधियों के भी संपर्क में है।

दिल्ली पुलिस ने CJP के प्रदर्शन के कारण दिल्ली के सभी बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ाई है। दिल्ली पुलिस उन सभी बसों और गाड़ियों को दिल्ली में प्रवेश नहीं करने देगी जो नई दिल्ली इलाके में प्रदर्शन में शामिल होने के लिए लोगों को लेकर जा रही होंगी। दिल्ली पुलिस दिल्ली के सभी बॉर्डर पर ड्रोन कैमरों से भी निगरानी रखेगी। बता दें कि इससे पहले दिल्ली मेट्रो ने शुक्रवार की रात से 57 स्टेशन को बंद कर दिया है।

दिल्ली पुलिस का लोगों के नाम ओपन लेटर

  • CJP के प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिस ने लोगों के नाम लिखा ओपन लेटर
  • दिल्ली पुलिस की अपील- प्रदर्शन के दौरान हिंसा से बचें, शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखें
  • दिल्ली पुलिस का संदेश- “यूनिफॉर्म के पीछे भी एक इंसान है, उसका भी परिवार है, उसके भी अपने लोग हैं”
  • पुलिस ने कहा- फर्क सिर्फ यूनिफॉर्म का है, इंसानियत का नहीं
  • हालिया प्रदर्शनों के दौरान पुलिसकर्मियों के साथ हुई थी मारपीट
  • प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों की वर्दी फाड़ने और उनके घायल होने की घटनाएं भी आई थीं सामने
  • दिल्ली पुलिस की प्रदर्शनकारियों से अपील- विरोध करें, लेकिन हिंसा का रास्ता न अपनाएं
  • कल होने वाले प्रदर्शन को लेकर पुलिस ने शांति और संयम बनाए रखने की अपील की
  • संदेश के जरिए पुलिसकर्मियों के मानवीय पक्ष को सामने लाने की कोशिश
  • दिल्ली पुलिस की अपील- लोकतांत्रिक विरोध के दौरान कानून का पालन करें और पुलिसकर्मियों के साथ मर्यादित व्यवहार करें

ये भी पढ़ें- कॉकरोच जनता पार्टी को जंतर-मंतर पर 10 अक्टूबर को प्रदर्शन की क्यों नहीं मिली इजाजत? दिल्ली पुलिस ने गिनाए कई कारण

जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट से पहले दिल्ली-NCR में कड़ा पहरा, धारा-163 लागू, पुलिस ने लोगों से की अपील