1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. बढ़ते प्रदूषण को लेकर दिल्लीवालों से जुड़ी बड़ी खबर, NDMC ने पार्किंग शुल्क दोगुना करने का फैसला लिया

बढ़ते प्रदूषण को लेकर दिल्लीवालों से जुड़ी बड़ी खबर, NDMC ने पार्किंग शुल्क दोगुना करने का फैसला लिया

बढ़ते प्रदूषण की वजह से दिल्लीवासियों से जुड़ा एक बड़ा फैसला लिया गया है। NDMC ने पार्किंग शुल्क दोगुना करने का फैसला लिया है। इसका असर सीधे दिल्लीवासियों की जेब पर पड़ेगा।

NDMC- India TV Hindi
Image Source : REPRESENTATIVE PIC/PTI पार्किंग को लेकर NDMC ने लिया बड़ा फैसला

नई दिल्ली: दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए NDMC ने पार्किंग शुल्क दोगुना करने का फैसला किया है। इस निर्णय से दिल्लीवासियों की परेशानियां बढ़ सकती हैं, दिल्ली के लोगों को अब एनडीएमसी में पार्किंग के लिए अधिक भुगतान करना होगा।

क्या है ऐसा करने के पीछे उद्देश्य?

एनडीएमसी का उद्देश्य सड़कों पर वाहनों की संख्या कम करना है, जिससे प्रदूषण नियंत्रण में मदद मिले। सरकार सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने जैसे अन्य उपाय भी कर रही है।

एनडीएमसी के पास 128 पार्किंग साइट कनाट प्लेस समेत अलग-अलग स्थानों पर है।

दिल्ली में क्यों बढ़ रहा प्रदूषण?

दिल्ली की हवा में प्रदूषण बढ़ता ही जा रहा है। AQI यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स देखकर लगता है कि यहां की हवा में सांस लेना आसान नहीं है। ये पहली बार नहीं है, जब दिल्ली की हवा इतनी प्रदूषित हुई हो, हर साल अक्तूबर के महीने में दिल्ली की हालत प्रदूषण के मामले में बुरी हो जाती है।

दिवाली का त्यौहार बीतते ही यहां की हवा का सामना करना एक आम इंसान के लिए चुनौतीपूर्ण बन जाता है। यहां प्रदूषण बढ़ने के पीछे मौसमी, मानवीय और भौगोलिक कारक हैं। दिल्ली में प्रदूषण बढ़ने के पीछे वाहनों से उत्सर्जन, पराली जलाना (स्टबल बर्निंग), बायोमास बर्निंग (घरेलू), रोड डस्ट और कंस्ट्रक्शन, औद्योगिक उत्सर्जन और दिवाली पटाखे जिम्मेदार हैं। 

इसी साल दिवाली के बाद दिल्ली का  AQI "सीवियर" (356+) हो गया था। इसका लोगों की हेल्थ पर काफी असर पड़ता है और लोगों में सांस की बीमारियां, हार्ट प्रॉब्लम बढ़ जाती हैं।

दिल्ली में प्रदूषण से बचने के लिए क्या करें?

  • मास्क पहनें, बाहर कम निकलें।
  • कार-पूलिंग, पब्लिक ट्रांसपोर्ट इस्तेमाल करें।
  • किसानों के लिए वैकल्पिक (जैसे हार्वेस्टर) को बढ़ावा दें।
  • सरकार से मांग: सख्त कानून, इलेक्ट्रिक वाहन प्रोत्साहन।