A
  1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. Bijwasan Seat Election Results: बिजवासन सीट पर कैलाश गहलोत की जीत, 'आप' को मिली हार

Bijwasan Seat Election Results: बिजवासन सीट पर कैलाश गहलोत की जीत, 'आप' को मिली हार

Bijwasan Seat Results: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर वोटों की गिनती जारी है। इस बीच दिल्ली की बिजवासन सीट भाजपा के उम्मीदवार कैलाश गहलोत ने जीत दर्ज की है।

Delhi Assembly Elections 2025 Bijwasan seat result live updates- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV बिजवासन सीट पर कौन चल रहा है आगे?

Bijwasan Seat Results​: दिल्ली में 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मतदान किया गया, वहीं 8 फरवरी को चुनाव के रिजल्ट जारी किए गए। दिल्ली की बिजवासन विधानसभा सीट पर सभी की निगाहें टिकी हुईं थी। बता दें कि इस सीट पर भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। इस सीट से भाजपा के उम्मीदवार कैलाश गहलोत ने 11276 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है। कैलाश गहलोत को 64951 वोट मिले, जबकि आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुरेंद्र भारद्वाज को 53675 और कांग्रेस उम्मीदवार देवेंद्र कुमार सेहरावत को 53675 वोट मिले।

बीजेपी और आप के बीच कांटे की टक्कर

बिजवासन विधानसभा सीट पर 2013 से आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर रही है। वहीं, कांग्रेस कभी भी यहां जीत नहीं हासिल कर पाई। सिर्फ 2008 के चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार दूसरे नंबर पर रहा था। इसके बाद से कांग्रेस उम्मीदवार यहां दूसरे स्थान पर भी नहीं रहा है। 2009 में कांग्रेस के रमेश कुमार दक्षिण दिल्ली लोकसभा सीट से सांसद बने थे। बिजवासन इसी संसदीय क्षेत्र का हिस्सा है। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में आम आदमी पार्टी ने बिजवासन से सुरेंद्र भारद्वाज को टिकट दिया है। वहीं, बीजेपी ने कैलाश गहलोत पर भरोसा जताया है। कांग्रेस ने यहां से देवेंद्र सेहरावत को टिकट दिया है।

2020 और 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजे

2020 में हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार भुपिंदर सिंह जून ने बीजेपी के सत प्रकाश राणा को महज 753 वोट से हराया था। भुपिंदर सिंह जून को 57271 वोट मिले थे। वहीं, सत प्रकाश राणा को 56518 वोट मिले थे। कांग्रेस उम्मीदवार प्रवीण राणा को सिर्फ 5937 वोट मिले थे। इससे पहले 2015 में आम आदमी पार्टी के कर्नल देवेंद्र सहरावत ने बीजेपी के सत प्रकाश राणा को 19536 वोट से हराया था। 2008 में बनी इस सीट पर दो बार बीजेपी और दो बार आम आदमी पार्टी का विधायक बन चुका है।