Delhi Blast Live: लाल किले के पास कार ब्लास्ट में मृतकों की संख्या बढ़कर 12 हुई, गृह मंत्रालय ने NIA को सौंपी जांच
Blast near Red Fort Delhi Live: दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास एक कार में ब्लास्ट से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ब्लास्ट में 12 लोगों की मौत हो गई जबकि 29 लोग घायल हो गए। दिल्ली पुलिस, एनआईए, एनएसजी की टीम घटना की जांच कर रही है।
Car Blast in Delhi Red Fort Metro Live:: दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास एक कार में हुए जबरदस्त धमाके में 12 लोगों की मौत हो गई जबकि 29 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गृह मंत्री अमित शाह ने देर रात घटना स्थल का दौरा किया। उन्होंने एलएनजेपी अस्पताल में जाकर घायलों से मुलाकात भी की। दिल्ली पुलिस, एसएफएल की टीम, एनआईए और एनएसजी भी इस मामले की जांच में जुट गई है। ब्लास्ट हरियाणा नंबर की आई-20 कार में हुआ। गृह मंत्री अमित शाह ने भी मंगलवार को सुरक्षा एजेंसियों के साथ एक बड़ी बैठक की है।
Live updates : Delhi blast Update
- November 11, 2025 10:24 PM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan
सीएम रेखा गुप्ता ने मृतकों के परिजनों को मुआवजे की घोषणा की
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लाल किले के पास हुए विस्फोट में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को 10-10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की मंगलवार को घोषणा की। मुख्यमंत्री ने एक बयान में कहा कि विस्फोट में स्थायी रूप से दिव्यांग हुए लोगों को पांच लाख रुपये, गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को दो लाख रुपये और मामूली रूप से घायल हुए लोगों को 20,000 रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी।
- November 11, 2025 4:52 PM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan
i-20 कार का एक और सीसीटीवी फुजेज आया सामने
I-20 कार का एक और CCTV फुटेज सामने आया है। CCTV बदरपुर टोल प्लाजा का है। CCTV में संदिग्ध उमर नजर आ रहा है। संदिग्ध उमर ने मास्क पहना हुआ है। CCTV सुबह 08:13 का है, जब उमर बदरपुर टोल से दिल्ली में दाखिल हुआ था। इससे पहले भी संदिग्ध उमर की I-20 कार फरीदाबाद के एशियन हॉस्पिटल के सामने से सुबह 7 बजे गुजरी थी।
- November 11, 2025 3:36 PM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan
विस्फोटक सामग्री का किया जा रहा एनालिसिस
दिल्ली ब्लास्ट मामले में शाहीन और डॉक्टर परवेज के भाई-बहन के यहां छापेमारी की गई है। पुलिस की दूसरी टीम विस्फोटक सामग्री का एनालिसिस कर रही है।
- November 11, 2025 2:48 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
NIA करेगी लाल किला ब्लास्ट केस की जांच
लाल किला ब्लास्ट मामले की जांच NIA को सौंप दी गई है। अभी तक इस मामले की जांच दिल्ली पुलिस और स्पेशल सेल कर रही थी।
- November 11, 2025 2:24 PM (IST) Posted by Subhash Kumar
कार को लेकर सामने आई अहम जानकारी
29 अक्टूबर को i20 कार - HR 26 CE 7674 खरीदी गई थी। उस समय इस कार का प्रदूषण कराया गया था और उस वक्त कार के साथ तीन लोग मौजूद हैं। वीडियो 29 अक्टूबर शाम 4 बजकर 20 मिनट का है। शक है कि वीडियो में लंबी दाढ़ी में तारिक भी मौजूद है, जिसके नाम पर डॉक्टर उमर ने कार खरीदी थी
- November 11, 2025 2:21 PM (IST) Posted by Subhash Kumar
एक और डॉक्टर जांच के लिए हिरासत में
एक अन्य डॉक्टर को जांच के लिए हिरासत में लिया गया, जिसकी पहचान डॉ. सज्जाद अहमद मल्ला, पुत्र नजीर अहमद मल्ला, निवासी बंदज़ू पुलवामा (एमबीबीएस, एमडी) के रूप में हुई है।
- November 11, 2025 2:20 PM (IST) Posted by Subhash Kumar
अल फलाह यूनिवर्सिटी से तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया
फरीदाबाद - अल फलाह यूनिवर्सिटी की HR से पुलिस पूछताछ कर रही है.. HR अब तक अल फलाह यूनिवर्सिटी में कश्मीर से काफी लोगो को लेकर आया.. अल फलाह यूनिवर्सिटी से तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पकड़े तीनों ही लोगों की भूमिका संदिग्ध है।
- November 11, 2025 1:51 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
लाल किले के पास ब्लास्ट का नया CCTV फुटेज सामने आया
CCTV फुटेज में कल लाल किले के पास हुए कार विस्फोट का दृश्य दिखाई दे रहा है। इस घटना में 12 लोगों की जान चली गई। (वीडियो सोर्स: चांदनी चौक व्यापार मंडल के अध्यक्ष)
- November 11, 2025 1:47 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
लखनऊ में डॉक्टर परवेज अंसारी के मकान पर छापेमारी
यूपी की राजधानी लखनऊ में डॉक्टर परवेज अंसारी के मकान पर छापेमारी हुई है। लखनऊ ATS और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने ये छापेमारी की है। यह छापेमारी फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल को लेकर मड़ियांव के IIM रोड पर चल रही है। सूत्रों के मुताबिक, डॉक्टर परवेज अंसारी के डॉक्टर मुजम्मिल से रिश्ते हैं।
- November 11, 2025 1:20 PM (IST) Posted by Subhash Kumar
परवेज के डॉ मुजम्मिल से रिश्ते हैं- सूत्र
सूत्रों के मुताबिक परवेज के डॉ मुजम्मिल से रिश्ते हैं। फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल को लेकर छापेमारी की जा रही है। जम्मू पुलिस की 2 गाड़ी.. UPATS की 3 गाड़ी.. UP पुलिस की 2 गाड़ी आई थी जांच करने.. लगभग 40 के करीब पुलिस कर्मी आये थे जांच करने।
- November 11, 2025 1:20 PM (IST) Posted by Subhash Kumar
लखनऊ में डॉक्टर परवेज अंसारी के मकान पर छापेमारी
लखनऊ में डॉक्टर परवेज अंसारी के मकान पर छापेमारी की गई है। लखनऊ ATS, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने छापेमारी की है। ये छापेमारी फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल को लेकर की गई है। मड़ियांव के IIM रोड पर छापेमारी चल रही है।
- November 11, 2025 12:57 PM (IST) Posted by Subhash Kumar
षड्यंत्रकारियों को बख्शा नहीं जायेगा- पीएम मोदी
दिल्ली ब्लास्ट पर पीएम मोदी ने कहा- मैं पीड़ित परिवारों का दुख समझता हूं। आज पूरा देश उनके साथ खड़ा है। मैं कल रात भर इस घटना की जांच में जुटी सभी एजेंसियों के साथ संपर्क में था। हमारी एजेंसियां इस षड्यंत्र की तह तक जायेंगी। इसके पीछे के षड्यंत्रकारियों को बख्शा नहीं जायेगा।"
- November 11, 2025 12:55 PM (IST) Posted by Subhash Kumar
भूटान में पीड़ितों के लिए प्रार्थना
भूटान के महामहिम राजा ने थिम्पू के चांगलिमिथांग स्टेडियम में, दिल्ली विस्फोट के पीड़ितों के लिए हजारों भूटानियों के साथ प्रार्थना का नेतृत्व किया।
- November 11, 2025 12:54 PM (IST) Posted by Subhash Kumar
बाला कैंट रेलवे स्टेशन को अलर्ट पर रखा गया
अंबाला: दिल्ली में हुए कार धमाके के बाद अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन को अलर्ट पर रखा गया है। रेलवे स्टेशन पर पूरी रात से GRP व RPF का संयुक्त चेकिंग अभियान चल रहा है। स्टेशन पर दाखिल होने वाले वाहन से लेकर यात्रियों तक के सामान को खंगाला जा रहा है।
- November 11, 2025 12:46 PM (IST) Posted by Subhash Kumar
लखनऊ के मड़ियांव इलाके के IIM रोड पर छापेमारी
लखनऊ के मड़ियांव इलाके के IIM रोड पर छापेमारी चल रही है। ATS, कश्मीर पुलिस, लखनऊ पुलिस मौजूद हैं। आतंकी डॉ मुजम्मिल की गर्ल फ्रेंड शाहीन का लखनऊ से कनेक्शन है। कल शाहीन फरीदाबाद में अरेस्ट की गई थी। मड़ियांव, IIM रोड के मुतक्कीपुर में छापेमारी हुई है।
- November 11, 2025 12:46 PM (IST) Posted by Subhash Kumar
लखनऊ के मड़ियांव इलाके के IIM रोड पर छापेमारी
लखनऊ के मड़ियांव इलाके के IIM रोड पर छापेमारी चल रही है। ATS, कश्मीर पुलिस, लखनऊ पुलिस मौजूद हैं। आतंकी डॉ मुजम्मिल की गर्ल फ्रेंड शाहीन का लखनऊ से कनेक्शन है। कल शाहीन फरीदाबाद में अरेस्ट की गई थी। मड़ियांव, IIM रोड के मुतक्कीपुर में छापेमारी हुई है।
- November 11, 2025 12:44 PM (IST) Posted by Subhash Kumar
यूपी में अलर्ट, लगातार छापेमारी और दबिश जारी
दिल्ली में हुए ब्लास्ट के बाद यूपी में अलर्ट, लगातार छापेमारी और दबिश जारी है। जम्मू कश्मीर पुलिस व यूपी एटीएस ने संयुक्त रूप से की छापेमारी .. मड़ियांव स्थित डॉक्टर परवेज के आवास पर घंटों चली छापेमारी। सूत्रों के मुताबिक कई अहम दस्तावेज एजेंसियों के हाथ लगे हैं.. छापेमारी के दौरान डॉक्टर घर पर नहीं मिले।
- November 11, 2025 12:43 PM (IST) Posted by Subhash Kumar
लखनऊ के कैसरबाग में छापेमारी
लखनऊ के कैसरबाग के खंदारी बाज़ार इलाके में भी UP एटीएस और जम्मू कश्मीर पुलिस की छापेमारी
- November 11, 2025 12:43 PM (IST) Posted by Subhash Kumar
गृह मंत्री अमित शाह के घर पर बैठक खत्म
दिल्ली में ब्लास्ट को लेकर गृह मंत्री अमित शाह के घर पर चल रही हाई लेवल बैठक खत्म हो गई है।
- November 11, 2025 12:09 PM (IST) Posted by Rituraj Tripathi
यूपी पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया
यूपी पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। डाक्टर शाहीन के बारे में पूछताछ करने के लिए ये कार्रवाई हुई है। डॉ शाहीन कानपुर के गणेश शंकर मेडिकल कालेज में डॉक्टर थीं। इसके पहले 2001 में लखनऊ के अलफलाह मेडिकल कॉलेज में वह असिस्टेंट प्रोफेसर थीं।
- November 11, 2025 12:08 PM (IST) Posted by Rituraj Tripathi
लखनऊ में कई स्थानों पर संयुक्त छापेमारी
उत्तर प्रदेश पुलिस एटीएस, जम्मू-कश्मीर पुलिस और लखनऊ पुलिस ने लखनऊ में कई स्थानों पर संयुक्त छापेमारी की।
- November 11, 2025 12:08 PM (IST) Posted by Rituraj Tripathi
रेड फोर्ट के पास हुए धमाके की जांच में पुलिस को कई अहम सुराग मिले
धमाके में इस्तेमाल हुई हुंडई i20 कार का रजिस्ट्रेशन नंबर HR 26 7674 बताया गया है। पुलिस को पता चला है कि इस गाड़ी के कई बार मालिक बदले गए। कई ट्रांसफर फर्जी आईडी पर हुए, जिससे जांच एजेंसियों को शक हुआ है। अधिकारियों के मुताबिक, कार की बार-बार बदली गई ओनरशिप आतंकी हमलों में इस्तेमाल होने वाला आम तरीका है। यही तरीका आतंकवादी आत्मघाती कार बम (SVB-IED) हमलों के लिए अपनाते हैं। एक आईडी पुलवामा निवासी के नाम पर मिली, जिससे शक और गहराया, घटनास्थल पर कोई गड्ढा या छर्रे नहीं मिले, जिससे धमाके के तरीके को लेकर सवाल उठे हैं। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि गाड़ी में विस्फोटक कैसे रखा गया। एनआईए और दिल्ली पुलिस इस पूरे मामले को आतंकी एंगल से भी खंगाल रही है।
- November 11, 2025 12:06 PM (IST) Posted by Rituraj Tripathi
फरीदाबाद के गांव से जम्मू कश्मीर के 4 लोगों को उठाया गया
फरीदाबाद में अलफलाह यूनिवर्सिटी के पास के गांव से चार लोग जम्मू कश्मीर के हैं, उनको उठाया गया है।
- November 11, 2025 11:40 AM (IST) Posted by Rituraj Tripathi
राजनाथ सिंह बोले- दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "सुरक्षा एजेंसियों की जांच जारी है। जांच की जानकारी जल्द सार्वजनिक करेंगे। धमाके के जिम्मेदार बख्शे नहीं जाएंगे। दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी।"
- November 11, 2025 11:33 AM (IST) Posted by Rituraj Tripathi
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर सिक्योरिटी बढ़ाई गई
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर सिक्योरिटी बढ़ाई गई है। एक-एक व्यक्ति की चेकिंग की जा रही है। RPF के साथ दिल्ली पुलिस भी तैनात है।
- November 11, 2025 11:33 AM (IST) Posted by Rituraj Tripathi
10 नवंबर को कार की एंट्री और लोकेशन की टाइमिंग जानें
सुबह 08:04 बजे- कार बदरपुर टोल बूथ से होते हुए दिल्ली में दाखिल हुई।
सुबह 08:20 बजे- कार ओखला इंडस्ट्रियल एरिया के पास एक पेट्रोल पंप पर देखी गई।
दोपहर 3:19 बजे- कार लाल किला के पास स्थित पार्किंग एरिया में दाख़िल हुई।
शाम लगभग 6:00 बजे के आसपास- कार लाल किला पार्किंग एरिया से बाहर निकलती हुई देखी गई।
इसके अलावा, कार को दरियागंज, कश्मीरी गेट और सुनहरी मस्जिद के आसपास भी देखा गया।
- November 11, 2025 11:23 AM (IST) Posted by Rituraj Tripathi
NIA की एक टीम धमाके वाली जगह पर पहुंची
नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी की एक टीम धमाके वाली जगह पर पहुंची है।
- November 11, 2025 11:20 AM (IST) Posted by Rituraj Tripathi
दिल्ली ब्लास्ट मामले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 12 पहुंची
दिल्ली पुलिस ने बताया कि दिल्ली ब्लास्ट मामले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 12 पहुंच गई है।
- November 11, 2025 11:19 AM (IST) Posted by Rituraj Tripathi
आई-20 कार ने बदरपुर से दिल्ली में की थी एंट्री
आई-20 कार ने 10 नवम्बर सुबह 8 बजकर 4 मिनट पर बदरपुर से दिल्ली के एंट्री की थी। कार, दिल्ली के कई इलाकों में चक्कर लगाते हुए लाल किला के पास पहुंची थी।
- November 11, 2025 11:18 AM (IST) Posted by Rituraj Tripathi
लालकिले के अंदर गए स्पेशल सीपी लॉ एंड ऑर्डर रविन्द्र यादव
स्पेशल सीपी लॉ एंड ऑर्डर रविन्द्र यादव पार्किंग एरिया से लालकिले के अंदर गए हैं।
- November 11, 2025 11:17 AM (IST) Posted by Rituraj Tripathi
धमाके वाली जगह पर पहुंची जम्मू कश्मीर पुलिस
जम्मू कश्मीर पुलिस धमाके वाली जगह पर पहुंची है।
- November 11, 2025 10:45 AM (IST) Posted by Rituraj Tripathi
दिल्ली के LG घायलों से मिलने एलएनजेपी पहुंचे
दिल्ली के LG घायलों से मिलने एलएनजेपी पहुंच गए हैं।
- November 11, 2025 10:30 AM (IST) Posted by Rituraj Tripathi
अमित शाह सुबह 11 बजे उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सुबह 11 बजे कर्तव्य भवन में एक उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। केंद्रीय गृह सचिव, आईबी निदेशक, दिल्ली पुलिस आयुक्त और एनआईए के महानिदेशक इस बैठक में शामिल होंगे। जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक भी वर्चुअल माध्यम से इस बैठक में शामिल होंगे।
- November 11, 2025 10:28 AM (IST) Posted by Rituraj Tripathi
गाड़ी डॉक्टर उमर ही चला रहा था: सूत्र
सूत्रों के मुताबिक गाड़ी डॉक्टर उमर ही चला रहा था। डीएनए जांच होगी बॉडी की और उसके बाद कन्फर्म किया जाएगा।
- November 11, 2025 10:20 AM (IST) Posted by Rituraj Tripathi
फरीदाबाद पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी
फरीदाबाद पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी है। गांव धौज, गांव फतेहपुर तगा और अलफलाह कॉलेज में सर्च ऑपरेशन चल रहा है। एक हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी शामिल हैं। थानों के अलावा क्राइम ब्रांच और रिजर्व पुलिस भी सर्च में शामिल है। 29 सौ किलो के बाद अभी नई विस्फोटक की कोई खेप नहीं मिली है। 2 दिन तक कश्मीर पुलिस के साथ सर्च ऑपरेशन में 29 सौ किलो से ज्यादा विस्फोटक बरामद हुआ है।
- November 11, 2025 10:18 AM (IST) Posted by Rituraj Tripathi
लाल किले में 3 दिन के लिए एंट्री बंद
लाल किले में 3 दिन के लिए एंट्री बंद कर दी गई है।
- November 11, 2025 10:18 AM (IST) Posted by Rituraj Tripathi
दिल्ली ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा, संदिग्ध ड्राइवर को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट
सूत्रों का कहना है कि संदिग्ध ड्राइवर डॉ उमर यू नबी उर्फ उमर मोहम्मद हो सकता है। उसके पिता की पहचान जी नबी भट, मूल निवासी कोइल, पुलवामा (जम्मू-कश्मीर) के रूप में हुई है। इसका जन्म 24 फरवरी 1989 को हुआ बताया जा रहा है। वर्तमान में वह अल-फलाह मेडिकल कॉलेज, फरीदाबाद में है। बताया जा रहा है कि वह डॉ अदील का करीबी था, दोनों एन्क्रिप्टेड टेलीग्राम चैनलों पर सक्रिय रेडिकल डॉक्टर ग्रुप से जुड़े थे। उमर ने जीएमसी श्रीनगर से एमडी (मेडिसिन) किया था, और जीएमसी अनंतनाग में सीनियर रेज़िडेंट रहे, बाद में फरीदाबाद शिफ्ट हो गया।
- November 11, 2025 9:53 AM (IST) Posted by Rituraj Tripathi
आर्मी की एक टीम धमाके वाली जगह पहुंची
आर्मी की एक टीम धमाके वाली जगह पर पहुंची है। मामले की जांच की जा रही है।
- November 11, 2025 9:39 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
लाल किला को बंद रखा गया
दिल्ली पुलिस के अगले आदेश तक पब्लिक के लिए लाल किला को बंद रखा गया है।
- November 11, 2025 9:38 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
गृह मंत्री अमित शाह करेंगे सुरक्षा समीक्षा बैठक
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सुबह 11 बजे कर्तव्य भवन में उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। केंद्रीय गृह सचिव, आईबी निदेशक, दिल्ली पुलिस आयुक्त और। बैठक में डीजी एनआईए शामिल होंगे. बैठक में जम्मू-कश्मीर के डीजीपी वर्चुअली शामिल होंगे।
- November 11, 2025 9:15 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
लाल किला ब्लास्ट पर आया गडकरी का बयान
दिल्ली के लाल किला ब्लास्ट पर बोलते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, 'यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। सरकार ने इसे गंभीरता से लिया है। ऐसी हरकत करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आतंकवाद का समर्थन करने वालों के लिए इस देश में कोई जगह नहीं है। सभी को इसकी निंदा करनी चाहिए। जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।' (रिपोर्ट: योगेंद्र तिवारी)
- November 11, 2025 8:27 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
घायलों और मृतकों की लिस्ट आई सामने
राजधानी दिल्ली के लाल किले के पास सोमवार शाम को एक कार में हुए विस्फोट में मारे गए और घायल लोगों की लिस्ट सामने आई है। मृतकों में से कुछ की पहचान अभी अज्ञात है। घायलों और मृतकों की सूची इस प्रकार है:
- शायना परवीन, पुत्री मोहम्मद सैफुल्लाह, ख्वाब बस्ती, मीर रोड, शकूर की दंडी, दिल्ली (घायल)
- हर्षुल, पुत्र संजीव सेठी, गदरपुर, उत्तराखंड (घायल)
- शिवा जायसवाल, पुत्र अज्ञात, देवरिया, उत्तर प्रदेश (घायल)
- समीर, पुत्र अज्ञात, मंडावली, दिल्ली (घायल)
- जोगिंदर, पुत्र अज्ञात, नंद नगरी, दिलशाद गार्डन, दिल्ली (घायल)
- भवानी शंकर शर्मा, पुत्र अज्ञात, संगम विहार, दिल्ली (घायल)
- अज्ञात (मृत)
- गीता, पुत्री शिव प्रसाद, कृष्णा विहार, दिल्ली (घायल)
- विनय पाठक, पुत्र रामकांत पाठक, आया नगर, दिल्ली (घायल)
- पप्पू, पुत्र दूधवीर राम, आगरा, उत्तर प्रदेश (घायल)
- विनोद, पुत्र विशाल सिंह, बटजीत नगर, दिल्ली (घायल)
- शिवम झा, पुत्र संतोष झा, उस्मानपुर, दिल्ली (घायल)
- अज्ञात (अमान) (घायल)
- मोहम्मद शहनवाज, पुत्र अहमद जमां, दरियागंज, दिल्ली (घायल)
- अंकुश शर्मा, पुत्र सुधीर शर्मा, ईस्ट रोहताश नगर, शाहदरा (घायल)
- अशोक कुमार, पुत्र जगबंश सिंह, हसनपुर, अमरोहा, उत्तर प्रदेश (मृत)
- अज्ञात (मृत)
- मोहम्मद फारुख, पुत्र अब्दुल कादिर, दरियागंज, दिल्ली (घायल)
- तिलक राज, पुत्र किशन चंद, रोहमपुर, हिमाचल प्रदेश (घायल)
- अज्ञात (घायल)
- अज्ञात (मृत)
- अज्ञात (मृत)
- अज्ञात (मृत)
- मोहम्मद सफवान, पुत्र मोहम्मद गुफरान, सीताराम बाजार, दिल्ली (घायल)
- अज्ञात (मृत)
- मोहम्मद दाऊद, पुत्र जानुद्दीन, अशोक विहार, लोनी, गाजियाबाद (घायल)
- किशोरी लाल, पुत्र मोहन लाल, यमुना बाजार, कश्मीरी गेट, दिल्ली (घायल)
- आजाद, पुत्र रसूलुद्दीन, पांचवीं पुश्ता, कर्तार नगर, दिल्ली (घायल)
(रिपोर्ट: अनामिका गौड़)
- November 11, 2025 8:15 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
NIA को सौंपी जा सकती है जांच
सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली धमाके की जांच आधिकारिक तौर पर NIA कर सकती है। अभी तक धमाके की जांच स्पेशल सेल और लोकल पुलिस कर रही है। फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल से दिल्ली धमाके का लिंक जुड़ने के बाद अब NIA को जांच सौंपी जा सकती है।
- November 11, 2025 8:09 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
डॉक्टर उमर मोहम्मद को तारिक ने दी थी कार
दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक ब्लास्ट में शामिल गाड़ी आमिर ने ली थी, और उसके बाद आमिर ने तारिक को गाड़ी दी थी। इसके बाद तारिक ने कार डॉक्टर उमर मोहम्मद को दी थी।
- November 11, 2025 7:46 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
दिल्ली पुलिस ने रात भर चलाया सर्च ऑपरेशन
दिल्ली पुलिस ने पहाड़गंज, दरियागंज और आसपास के होटल्स में रात भर सर्च ऑपरेशन चलाया। पुलिस की टीम ने सभी होटलों के रजिस्टर चेक किए। इस दौरान पुलिस को 4 लोगों पर शक हुआ जिन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। (रिपोर्ट: कुमार सोनू)
- November 11, 2025 7:43 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
कार सवार का डीएनए टेस्ट कराएगी पुलिस
लाल किले के बाहर सोमवार शाम हुए ब्लास्ट के केस में खुफिया एजेंसियों को शक है कि आई-20 कार में फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल से जुड़ा डॉक्टर उमर मोहम्मद सवार था। पुलिस कार में सवार शख्स जिसकी मौत हुई, उसका डीएनए टेस्ट करवाएगी। इसके बाद ही पुष्टि होगी कि कार में डॉक्टर उमर मोहम्मद ही सवार था या नहीं। फरीदाबाद मॉड्यूल का एक आतंकी डॉक्टर उमर मोहम्मद फरार चल रहा था। सूत्रों के मुताबिक, आई-20 कार ने हरियाणा से दिल्ली में बदरपुर के रास्ते एंट्री की थी। (रिपोर्ट: अभय पराशर)
- November 11, 2025 7:33 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
फरीदाबाद मॉड्यूल से जुड़ा है डॉक्टर मोहम्मद उमर
दिल्ली में लाल किले के पास कार ब्लास्ट से ठीक पहले की CCTV फुटेज सामने आई है। फुटेज में एक I-20 कार देखी गई है। कार का ड्राइवर काले रंग का मास्क पहने हुए है। सूत्रों के अनुसार, कार चलाने वाले शख्स का नाम डॉक्टर उमर मोहम्मद बताया जा रहा है जो फरीदाबाद मॉड्यूल से जुड़ा हुआ है।
- November 11, 2025 7:01 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
दिल्ली पुलिस ने टेरर मॉड्यूल से जुड़ी जानकारी मांगी
दिल्ली पुलिस ने फरीदाबाद क्राइम ब्रांच और जम्मू कश्मीर पुलिस से संपर्क किया। स्पेशल सेल ने फरीदाबाद क्राइम ब्रांच और जम्मू कश्मीर पुलिस से फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल से जुड़ी जानकारी मांगी।
- November 11, 2025 6:56 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
धमाके में अब तक 11 की मौत, 29 घायल
दिल्ली में लाल किले के पास हुए ब्लास्ट में कुल 11 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। इस घटना में कुल 29 लोग घायल हुए हैं जिनमें से 5 की हालत गंभीर है।
- November 11, 2025 6:46 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
जम्मू-कश्मीर से 2 नाम सामने आए
दिल्ली पुलिस की जांच में जम्मू-कश्मीर से 2 नाम तारिक और उमर मोहम्मद के नाम सामने आए हैं। पुलिस की जांच में सामने आया है कि कार तारिक नाम के शख्स को बेची गई थी। दिल्ली पुलिस ने UAPA के तहत केस दर्ज किया है। (रिपोर्ट: कुमार सोनू)
- November 11, 2025 6:25 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
लाल किला मेट्रो स्टेशन के ये गेट रहेंगे बंद
लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 और गेट नंबर 4 पुलिस की अगली सूचना तक बंद रहेगा। पुलिस ने धमाके की जगह को चारों तरफ से सील कर दिया है।
- November 10, 2025 11:39 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
धमाके वाली कार के मालिक की तलाश जारी, पुलवामा से जुड़े तार
धमाके वाली कार के तार जम्मू-कश्मीर के पुलवामा से जुड़े। जानकारी के मुताबिक इस गाड़ी की कई बार खरीद बिक्री हुई। इस कड़ी में यह गाड़ी पुलवामा के तारिक को बेची गई थी।
- November 10, 2025 11:15 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
मुंबई में रेलवे ने भी सुरक्षा बढ़ाई
दिल्ली धमाकों के बाद मुंबई में मध्य रेलवे ने सुरक्षा उपाय बढ़ा दिए हैं। छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, लोकमान्य तिलक टर्मिनस, दादर, ठाणे, कल्याण जैसे महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों पर रेलवे पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है।
- November 10, 2025 10:55 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
अफवाहों से बचें और शांति बनाए रखें-रेखा गुप्ता
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता एलएनजेपी अस्पताल पहुंचने वाली हैं। उन्होंने भी इस घटना में मारे गए लोगों के प्रति शोक जताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा-'लाल किले के पास हुई कार विस्फोट की घटना अत्यंत पीड़ादायक और चिंताजनक है। इस दुखद हादसे में जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मैं अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करती हूं। ईश्वर से प्रार्थना है कि घायल शीघ्र स्वस्थ हों।प्रभावित लोगों की हर संभव सहायता सुनिश्चित की जा रही है। दिल्ली पुलिस, एनएसजी, एनआईए और एफएसएल की टीमें मिलकर पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हैं। सभी दिल्लीवासियों से निवेदन है कि अफवाहों से बचें और शांति बनाए रखें। कृपया केवल पुलिस एवं प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी पर ही विश्वास करें।
- November 10, 2025 10:52 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
देवेंद्र फडणवीस ने मृतकों के प्रति शोक जताया
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दिल्ली ब्लास्ट की घटना में मारे गए लोगों के प्रति शोक जताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा- दिल्ली के लाल किला के पास हुए विस्फोट की घटना ह्रदयविदारक है। इस दुखद घटना पर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति मिले और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो।
- November 10, 2025 10:50 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
6 से 7 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया
दिल्ली पुलिस ने 6 से 7 संदिग्ध लोगों को अलग अलग लोकेशन्स से हिरासत में लिया। ब्लास्ट में इन लोगों की क्या भूमिका थी इसे लेकर अभी तक कोई अपडेट्स नहीं दिया गया है।
- November 10, 2025 10:33 PM (IST) Posted by Shakti Singh
सलमान के नाम थी गाड़ी
जिस I-20 कार में धमाका हुआ है। वह सलमान नाम के शख्स की थी। पुलिस ने सलमान को हिरासत में लिया है। सलमान ने पूछताछ में बताया कि उसने कार आगे बेच दी थी। अब पुलिस RTO से गाड़ी के असली मालिक की पहचान में जुटी है।
- November 10, 2025 10:30 PM (IST) Posted by Shakti Singh
गृहमंत्री अमित शाह ने घटना की जानकारी दी
गृहमंत्री अमित शाह ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि धमाके में आठ लोगों की मौत हुई है। इस दौरान उन्होंने आतंकी हमले की आशंका से इनकार नहीं किया। उन्होंने कहा कि जांच के बाद हमले का तरीका साफ होगा।
- November 10, 2025 10:05 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
हरियाणा नंबर की कार में ब्लास्ट
हरियाणा नंबर की जिस आई-20 कार में ब्लास्ट हुआ है वह नदीम खान के नाम से रजिस्टर बताई जा रही है। हरियाणा पुलिस से दिल्ली पुलिस सम्पर्क में है। स्पेशल सेल की एक टीम हरियाणा रवाना हो गई है।
- November 10, 2025 9:49 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
कोलकाता पुलिस अलर्ट
कोलकाता: दिल्ली में हुए विस्फोट के बाद कोलकाता पुलिस अलर्ट पर है। कोलकाता शहर में जगह-जगह नाके लगाए जा रहे हैं। कोलकाता पुलिस द्वारा गाड़ियों को रोककर उनकी जांच की जा रही है ।
- November 10, 2025 9:45 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
पीएम मोदी ने मृतकों के प्रति शोक जताया
पीएम मोदी ने दिल्ली ब्लास्ट में मृतकों के प्रति शोक जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा-'आज शाम दिल्ली में हुए विस्फोट में अपनों को खोने वालों के प्रति संवेदना। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रभावित लोगों की सहायता अधिकारी कर रहे हैं। गृह मंत्री अमित शाह जी और अन्य अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की।'
- November 10, 2025 9:37 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
दिल्ली के कई इलाकों में स्पेशल सेल की रेड
दिल्ली में लाल किले पर हुए ब्लास्ट के बाद स्पेशल सेल की टीम कई जगह रेड कर रही है। बताया जा रहा है कि यह हाई इंटेंसिटी ब्लास्ट था। दिल्ली में बड़े बाजारों की सुरक्षा बढ़ाई गई। संवेदनशील जगहों पर नजर रखी जा रही है।
- November 10, 2025 9:35 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
अमित शाह एलएनजेपी अस्पताल पहुंचे
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एलएनजेपी अस्पताल पहुंचे। वे ब्लास्ट में घायल लोगों से मुलाकात कर रहे हैं।
- November 10, 2025 9:34 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
CISF ने पूरे देश में हाई अलर्ट जारी किया
लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए ब्लास्ट के बाद, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने पूरे देश में हाई अलर्ट जारी कर दिया है - जिसमें हवाई अड्डे, दिल्ली मेट्रो, विरासत स्थल, सरकारी भवन और इसके सुरक्षा घेरे में आने वाले अन्य प्रमुख प्रतिष्ठान शामिल हैं।
- November 10, 2025 9:27 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
घटनास्थल पर जाएंगे गृह मंत्री अमित शाह
गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि आई-20 कार में लाल किले के पास सुभाष पार्क ट्रैफिक सिग्नल पर ब्लास्ट हुआ है। ब्लास्ट के चलते उस रास्ते से गुजर रहे कुछ लोग हताहत हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली क्राइम ब्रांच और स्पेशल सेल की टीम स्पॉट पर पहुंची। एनआईए, एनएसजी की टीम एसएफल के साथ गहन जांच कर रही है। आसपास की सभी सीसीटीवी खंगाले रहे हैं। सभी संभावनाओं को ध्यान में रखकर तुरंत जांच होगी जो भी नतीजा आएगा उसे जनता के सामने रखेंगे। उन्होंने कहा कि मैं घटनास्थल पर और अस्पताल में जाऊंगा।
- November 10, 2025 9:22 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
गुजरात में अलर्ट
दिल्ली कार ब्लास्ट के बाद गुजरात के पुलिस प्रमुख ने पूरे राज्य में अलर्ट जारी कर दिया है। सभी शहर और ज़िला पुलिस प्रमुखों को निर्देश दिया गया है कि वे नाकाबंदी करें, वाहनों की जांच करें। खासकर महानगर और राज्य के प्रवेश और निकास बिंदुओं पर साथ ही शहरी ज़िलों के सभी प्रवेश और निकास बिंदुओं पर पुलिस बल तैनात करें और गश्त तेज करें ।
- November 10, 2025 9:17 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
नागपुर में भी अलर्ट जारी
दिल्ली में कार ब्लास्ट के बाद नागपुर पुलिस ने भी अलर्ट जारी किया है। अलर्ट के तहत आरएसएस मुख्यालय, बस स्टैंड सहित, मुख्य बाजारों में सतर्कता बढ़ा दी गई है, पुलिस को नाकाबंदी करने का भी आदेश दिया गया है।
- November 10, 2025 9:15 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
दिल्ली ब्लास्ट में मृतकों की संख्या बढ़कर 11 हुई
दिल्ली ब्लास्ट में मृतकों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। वहीं पूरी दिल्ली में सतर्कता बढ़ा दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। एनआईए की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने बताया कि चलती हुई गाड़ी में यह ब्लास्ट हुआ है।
- November 10, 2025 9:09 PM (IST) Posted by Shakti Singh
राहुल गांधी ने दुख जाहिर किया
इस घटना पर दुख जाहिर करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, "दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार विस्फोट की खबर बेहद दर्दनाक और चिंताजनक है। इस दुखद हादसे में कई निर्दोष लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। इस दुख की घड़ी में अपने प्रियजनों को खोने वाले शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ा हूं और उनको अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। सभी घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की आशा करता हूं।"
- November 10, 2025 9:05 PM (IST) Posted by Shakti Singh
मंगलवार को बंद रहेगा चांदनी चौक बाजार
दिल्ली का चांदनी चौक बाजार मंगलवार को बंद रहेगा। लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके के बाद यह फैसला लिया गया है। मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय भार्गव ने कहा कि लाल किले के पास विस्फोट के बाद चांदनी चौक बाजार मंगलवार को बंद रहेगा।
- November 10, 2025 8:58 PM (IST) Posted by Shakti Singh
सीसीटीवी में मिले अहम सुराग
दिल्ली पुलिस को लाल किले के पास लगे सीसीटीवी के जरिए अहम सुराग मिला है, जिसके आधार पर दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। लाल किले के पास लगे सीसीटीवी कैमरे हाई रिजोल्यूसन वाले होते हैं। इस वजह से पुलिस को संदिग्धों की पहचान करने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई।
- November 10, 2025 8:51 PM (IST) Posted by Shakti Singh
पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया
दिल्ली में लाल किले के पास हुए धमाके में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो चुकी है और घायलों की संख्या 30 के करीब है। दिल्ली एनसीआर में हर इलाके में पुलिस को अलर्ट किया गया है। लगातार वाहनों की जांच की जा रही है।
- November 10, 2025 8:50 PM (IST) Posted by Shakti Singh
एनसीआर में पुलिस अलर्ट
लाल किले के पास हुए धमाके के बाद पूरे दिल्ली एनसीआर की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। सभी जगह वाहनों की चेकिंग की जा रही है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है। घायलों की संख्या 30 पहुंच चुकी है। पुलिस के अनुसार धमाका चलती कार में हुआ था।
- November 10, 2025 8:44 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
मृतकों का आंकड़ा बढ़ा
दिल्ली ब्लास्ट में मरनेवालों का आंकड़ा बढ़कर 10 हुआ जबकि घायलों की संख्या बढ़कर 30 हो गई।
- November 10, 2025 8:37 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
पीएम मोदी ने गृह मंत्री से बात की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली ब्लास्ट को लेकर बात की। उन्होंने इस मामले की पूरी जानकारी ली। फिलहाल दिल्ली पुलिस की टीम घटनास्थल पर मौजूद है।
- November 10, 2025 8:36 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
शाम 6 बजकर 52 मिनट पर धमाका-पुलिस कमिश्नर
दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा ने बताया कि शाम 6 बजकर 52 मिनट पर चलती हुई कार में धमाका हुआ है। पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा ने बताया, "आज शाम करीब 6.52 बजे एक धीमी गति से आ रही गाड़ी रेड लाइट पर रुकी। उस गाड़ी में विस्फोट हुआ और विस्फोट की वजह से आस-पास की गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा। सभी एजेंसियां, FSL, NIA यहां मौजूद हैं। घटना में कुछ लोगों की मौत हुई है और कुछ घायल हुए हैं। हालात पर नज़र रखी जा रही है। गृह मंत्री का भी फोन आया था और समय-समय पर उनके साथ जानकारी शेयर की जा रही है।"
- November 10, 2025 8:32 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
दिल्ली पुलिस कमिशनर से गृह मंत्री से बात की
दिल्ली पुलिस कमिशनर से गृह मंत्री अमित शाह ने बात की। दिल्ली पुलिस ने ब्लास्ट वाली जगह को सिक्योर किया। मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास लगे तमाम सीसीटीवी की फुटेज पुलिस खंगाल रही है।
- November 10, 2025 8:23 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
डिप्टी चीफ फायर ऑफिसर ने क्या बताया?
डिप्टी चीफ फायर ऑफिसर एके मलिक ने बताया, "हमें सूचना मिली कि चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन के पास एक कार में विस्फोट हुआ है। हमने तुरंत सात यूनिट मौके पर भेजी । शाम 7:29 बजे आग पर काबू पा लिया गया। हमारी सभी टीमें मौके पर मौजूद हैं।"
- November 10, 2025 8:17 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
एनआईए और एनएसजी की टीम मौके पर पहुंचने वाली है
दिल्ली में ब्लास्ट के बाद अब एनआईए और एनसजी की टीम भी घटनास्थल पर पहुंचने वाली है। वहीं एसएफएल की टीम भी मौके पर मौजूद है। दिल्ली पुलिस के सीनियर अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं। इस ब्लास्ट के बाद दिल्ली और आसपास के इलाकों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।
- November 10, 2025 8:14 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
दिल्ली ब्लास्ट में हताहतों की संख्या बढ़ी
दिल्ली के लाल किले के पास हुए ब्लास्ट में जहां 8 लोगों की मौत हो गई वहीं घायलों की तादाद बढ़कर 24 हो गई है। ब्लास्ट कितना तेज था इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि घटनास्थल पर चारों ओर गाड़ियों का मलबा बिखरा हुआ है। दिल्ली पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर घटना की जांच कर रही है।
- November 10, 2025 8:12 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
जयपुर में अलर्ट
दिल्ली ब्लास्ट के बाद अब जयपुर में भी अलर्ट जारी किया गया है। सरकार की ओर से जारी अलर्ट में कहा गया है कि सभी अधिकारी फील्ड में उतरें। निगरानी तेज करें औरकम्युनिकेशन जारी रखें। बता दें कि दिल्ली में लाल किले के पास हुए ब्लास्ट में 8 लोगों की मौत हो गई है।
- November 10, 2025 8:07 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
चश्मदीद ने क्या बताया?
एक स्थानीय व्यक्ति ने कहा, "जब हमने सड़क पर किसी का हाथ देखा, तो हम बिल्कुल चौंक गए। मैं इसे शब्दों में बयां नहीं कर सकता..."
- November 10, 2025 8:05 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
लाल किले के सामने वाली सड़क बंद
लाल किले के सामने वाली में सड़क को दोनों तरफ के ट्रैफिक के लिए पुलिस ने बंद किया
- November 10, 2025 8:00 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
यूपी में भी अलर्ट
उत्तर प्रदेश पुलिस ने एनसीआर में अलर्ट जारी किया, एनसीआर में वाहन चेकिंग के भी निर्देश। यूपी के प्रमुख जगहों पर पुलिस को चौकन्ना रहने का निर्देश जारी किया गया।
- November 10, 2025 7:53 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
दिल्ली ब्लास्ट के बाद मुंबई में भी हाई अलर्ट
दिल्ली में लाल किले के पास कार में ब्लास्ट के बाद अब देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भी हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।
- November 10, 2025 7:52 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
मृतकों की संख्या बढ़कर 8 हुई
दिल्ली लाल किले के पास कार ब्लास्ट में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 8 हो गया है। इस ब्लास्ट में 5 लोग घायल हुए हैं। मरनेवालों में सभी पुरुष हैं।
- November 10, 2025 7:45 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
घायलों को एलएलजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया
कार ब्लास्ट में घायल लोगों को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया। कार में लगी आग को बुझा लिया गया है। घटनास्थल पर चारों ओर गाड़ियों का मलबा बिखरा हुआ है। पुलिस ने पूरे इलाके को अपने कब्जे में ले लिया है।
- November 10, 2025 7:41 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
आसपास के स्ट्रीट लाइट भी टूटे
ब्लास्ट की वजह से आसपास के स्ट्रीट लाइट भी टूट गए, फोरेंसिक और टेक्निकल एक्सपर्ट मौके पर पहुंच रहे है जो यह पता लगाएंगे की आखिर यह ब्लास्ट किस तरह का है।
- November 10, 2025 7:39 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
ब्लास्ट की इंटेंसिटी काफी ज्यादा
दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक बहुत तेज ब्लास्ट हुआ है। DCP स्पेशल सेल समेत बाकी बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं। अब तक ये क्लियर नहीं हुआ है कि ब्लास्ट किस तरह का है।
- November 10, 2025 7:37 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
ब्लास्ट के बाद दिल्ली में हाई अलर्ट
लाल किले पर कार में ब्लास्ट के बाद पूरी दिल्ली में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।
