1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. BRICS सम्मेलन 2026: 11 से 13 सितंबर तक दिल्ली में ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट, घर से निकलने से पहले जान लें नई एडवाइजरी

BRICS सम्मेलन 2026: 11 से 13 सितंबर तक दिल्ली में ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट, घर से निकलने से पहले जान लें नई एडवाइजरी

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित होने जा रहे 'ब्रिक्स शिखर सम्मेलन' को लेकर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व यातायात व्यवस्था के संबंध में एक नई एडवाइजरी जारी की है।

brics - India TV Hindi
Image Source : ANI दिल्ली में 11 से 13 सितंबर तक ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दिल्ली में 11 से 13 सितंबर तक 'BRICS शिखर सम्मेलन 2026' आयोजित होने जा रहा है। जिसे लेकर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व यातायात व्यवस्था के संबंध में एक नई और विस्तृत एडवाइजरी जारी की है।राष्ट्रीय राजधानी के लिए जारी इस एडवाइजरी में, दिल्ली पुलिस ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गणमान्य व्यक्तियों की आवाजाही के दौरान राजधानी और उसके आसपास की कुछ सड़कों पर ट्रैफिक को अस्थायी रूप से नियंत्रित या डायवर्ट कियाएगा। दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट साझा कर नागरिकों से अपील की है कि वे शिखर सम्मेलन के दौरान होने वाले रूट डायवर्जन को ध्यान में रखकर अपनी यात्रा की प्लानिंग करें। 

दिल्ली पुलिस ने नागरिकों को सलाह दी कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें और यात्रा के लिए पर्याप्त अतिरिक्त समय रखें, खासकर उन इलाकों से गुजरते समय जहां ट्रैफिक प्रतिबंधों का असर हो सकता है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि सड़कों पर जाम से बचने के लिए प्राइवेट वाहनों के बजाय दिल्ली मेट्रो और अन्य सार्वजनिक परिवहन साधनों का अधिक से अधिक उपयोग करें। जिससे ट्रैफिक से बचा जा सके। वहीं IGI एयरपोर्ट, नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्री ट्रैफिक पाबंदियों को ध्यान में रखते हुए ही समय से काफी पहले घर से निकलें। जिससे उनकी यात्रा में कोई दिक्कत न आए।

इस एडवाइजरी में यात्रियों से तैनात ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के निर्देशों का पालन करने का अनुरोध किया गया है और प्रतिबंधित सड़कों या अनधिकृत स्थानों पर वाहन पार्क करने से बचने के लिए कहा गया है। एडवाइजरी में यात्रियों से यह भी आग्रह किया गया है कि वे रियल-टाइम ट्रैफिक अपडेट और ट्रैफिक व्यवस्था की सही जानकारी के लिए दिल्ली पुलिस और दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक प्लेटफॉर्म को फॉलो करें। जिससे ट्रैफिक से जुड़ी हर एक जानकारी प्राप्त होती रहे। 

ट्रैफिक एडवाइजरी की मुख्य बातें

  • प्रभावित रास्तों से यात्रा करने वाले नागरिकों को अतिरिक्त समय रखकर निकलने की सलाह दी गई है। 
  • सड़कों पर जाम से बचने के लिए निजी वाहनों की बजाय दिल्ली मेट्रो और अन्य सार्वजनिक परिवहन साधनों का अधिक से अधिक उपयोग करने को कहा गया है। 
  • आईजीआई एयरपोर्ट, नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों को ट्रैफिक पाबंदियों को ध्यान में रखते हुए समय से काफी पहले ही घर से निकलने की सलाह दी गई है। 
  • प्रतिबंधित सड़कों व अनधिकृत स्थानों पर गाड़ियां पार्क करने पर पाबंदी लगाई गई है।

(इनपुट - ANI)

यह भी पढ़ें:

त्योहारों से पहले दिल्ली में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2,800 किलो से अधिक जहरीला और सड़ा-गला खाना किया नष्ट