A
  1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में गिरी इमारत, कई लोगों के दबे होने की आंशका

दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में गिरी इमारत, कई लोगों के दबे होने की आंशका

देश की राजधानी नई दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में एक 4 मंजिला इमारत गिर गई है। इमारत के मलबे में कई लोगों के दबे होने की आंशका है। प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच बचाव कार्य में जुट गई हैं।

Building collapsed in subzi mandi area of delhi दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में गिरी इमारत, कई लोगों - India TV Hindi
Image Source : INDIA TV दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में गिरी इमारत, कई लोगों के दबे लोगों होने की आंशका

नई दिल्ली. देश की राजधानी नई दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में एक 4 मंजिला इमारत गिर गई है। इमारत के मलबे में कई लोगों के दबे होने की आंशका है। प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच बचाव कार्य में जुट गई हैं। दिल्ली पुलिस का कहना है कि मलबे से एक युवक को निकालकर उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पुलिस ने बताया कि जो इमारत ढही है उसमें निर्माण कार्य भी चल रहा था। इमारत के अंदर कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका है। दिल्ली फायर सर्विस के डायरेक्टर अतुल गर्ग ने इंडिया टीवी को बताया कि घटना स्थल पर 8 फायर टेंडर भेजे गए हैं, अधिकारियों को इलाके में पतली गलियां होने की वजह से मशीनरी ट्रांसपोर्ट करने में मुश्किलें आ रही हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन मैन्यूली चलाया जा रहा है।