1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली: मुख्यमंत्री के शपथग्रहण समारोह के चलते बंद रहेंगे ये रास्ते, बाहर निकलने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी

दिल्ली: मुख्यमंत्री के शपथग्रहण समारोह के चलते बंद रहेंगे ये रास्ते, बाहर निकलने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी में कहा है कि रणजीत सिंह फ्लाईओवर से तुर्कमान गेट तक रास्ता बंद रहेगा। इसकी बजाय दूसरे रास्ते का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।

Delhi Trafiic- India TV Hindi
Image Source : PTI दिल्ली ट्रैफिक

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे आने के 12 दिन बाद रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री पद की शपथ ले रही हैं। रेखा गुप्ता के साथ छह अन्य विधायक भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेंगे। रेखा गुप्ता दोपहर 12.35 बजे सीएम पद की शपथ लेंगी। हालांकि, शपथग्रहण समारोह दोपहर 11 बजे ही शुरू हो जाएगा। शपथग्रहण समारोह दिल्ली के रामलीला मैदान में होना है। ऐसे में रामलीला मैदान के आसपास सुरक्षा के नजरिए से कई रास्तों को बंद कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर उन रास्तों की लिस्ट दी है, जहां रास्ता डाइवर्ट किया गया है या जिन रास्तों को बंद कर दिया गया है।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी में कहा "दिल्ली के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के मद्देनजर 20 फरवरी 2025 को कई रास्तों पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। सुबह 7 बजे से शाम के 4 बजे तक इन रास्तों पर आवाजाही पर रोक लगी रहेगी। नीचे दिए गिए निम्नलिखित रास्तों पर यातायात प्रतिबंध लागू रहेगा। दोपहर 12.35 बजे सीएम की शपथ होगी।

ये रास्ते रहेंगे बंद

  • बीएसजेड मार्ग, आईटीओ से दिल्ली गेट
  • जेएलएन मार्ग, दिल्ली से गुरु नानक चौक
  • अरुणा आसिफ अली रोड नई दिल्ली
  • मिंटो रोड से राउंड अबाउट, कमला मार्केट से हमदर्द चौक
  • रणजीत सिंह फ्लाईओवर से तुर्कमान गेट
  • अजमेरी गेट से राउंड अबाउट कमला मार्केट मार्ग बंद रहेंगे

इन रास्तों पर रहेगा डायवर्जन

  • सुभाष पार्क टी-प्वाइंट
  • राजघाट
  • दिल्ली गेट
  • आईटीओ
  • अजमेरी गेट
  • रणजीत सिंह फ्लाईओवर
  • भवभूति मार्ग-डीडीयू मार्ग रेड लाइट
  • झंडेवालान के आसपास