1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली के सत्यवती कॉलेज में बवाल, छात्रों के दो गुटों में खूनी झड़प; गाड़ियों के शीशे और सनरूफ तोड़े, 3 घायल

दिल्ली के सत्यवती कॉलेज में बवाल, छात्रों के दो गुटों में खूनी झड़प; गाड़ियों के शीशे और सनरूफ तोड़े, 3 घायल

भारत नगर इलाके में मंगलवार को सत्यवती कॉलेज के छात्रों के दो गुटों के बीच विवाद हो गया। जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। कॉलेज के बाहर छात्रों ने एक-दूसरे पर डंडों से हमला किया। वजीरपुर गांव के पास हुई इस घटना में दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। मामले की जांच जारी है।

Satyawati College clash- India TV Hindi
Image Source : ANI सत्यवती कॉलेज के छात्रों में डंडों से मारपीट

दिल्ली यूनिवर्सिटी के सत्यवती कॉलेज में छात्रों के दो गुटों के बीच हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कॉलेज में शुरू हुआ विवाद कुछ देर बाद बाहर तक पहुंच गया, जहां छात्रों ने एक-दूसरे पर डंडों से हमला किया। इस दौरान दो गाड़ियों में भी जमकर तोड़फोड़ की गई। घटना में तीन छात्रों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानिए आखिर क्या है पूरा मामला। 

दो छात्रों के बीच विवाद

जानकारी के मुताबिक, विवाद में अंश और भविष्य नाम के दो छात्र शामिल हैं। दोनों छात्र दिल्ली यूनिवर्सिटी के सत्यवती कॉलेज में पढ़ते हैं। कॉलेज परिसर में दोनों छात्रों के गुटों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। कुछ ही देर में मामले ने तूल पकड़ लिया और छात्र कॉलेज के बाहर आ गए।

कॉलेज के बाहर डंडों से हुआ हमला

कॉलेज के बाहर निकलने के बाद दोनों पक्षों के बीच हिंसक झड़प शुरू हो गई। छात्रों ने एक-दूसरे पर डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान स्थिति काफी बिगड़ गई। झड़प के दौरान दोनों पक्षों की गाड़ियों को भी निशाना बनाया गया और उनमें तोड़फोड़ की गई।

गाड़ियों के शीशे टूटे

घटना के दौरान दो गाड़ियों को बुरी तरह क्षतिग्रस्त किया गया। गाड़ियों के आगे और पीछे के शीशे टूटे हुए हैं। इसके अलावा एक गाड़ी का सनरूफ भी बुरी तरह टूट गया। घटना के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों की तस्वीरें भी सामने आई हैं।

तीन छात्र घायल

हिंसक झड़प के दौरान तीन छात्रों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी जुटाई और जांच शुरू कर दी।

पुलिस कर रही जांच

पुलिस अब झड़प की वजह और इसमें शामिल अन्य छात्रों के बारे में जानकारी जुटा रही है। शुरुआती जानकारी में अंश और भविष्य का नाम सामने आया है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।

 (ANI से इनपुट्स के साथ)

ये भी पढ़ेंः Gurugram Hit And Run Case, टक्कर मारने से पहले कल्याण बैंसला ने सिया पर की थी अभद्र टिप्पणी