A
  1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली के बजट के लिए आम लोगों की ली जाएगी राय, सीएम ने जारी किया व्हाट्सएप नंबर

दिल्ली के बजट के लिए आम लोगों की ली जाएगी राय, सीएम ने जारी किया व्हाट्सएप नंबर

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने बजट के लिए आम लोगों की राय मांगी है। इसके लिए उन्होंने व्हाट्सएप नंबर भी जारी किया है।

दिल्ली के बजट को लेकर सीएम ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस।- India TV Hindi
Image Source : BJP4DELHI/X दिल्ली के बजट को लेकर सीएम ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस।

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनन के बाद रेखा गुप्ता दिल्ली की सीएम बनीं। दिल्ली के बजट को लेकर सीएम रेखा गुप्ता ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें उन्होंने कहा कि दिल्ली का बजट 24 मार्च से 26 मार्च के बीच पेश करने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी वर्गों के सुझावों से शामिल करके विकसित दिल्ली का बजट पेश करेंगे। दिल्ली के बजट में महिला सम्मान योजना के साथ हमारे सभी वादों को स्थान दिया गया है। सीएम ने 5 मार्च को सभी महिला संगठनों के संवाद के लिए विधानसभा में बुलाया है। जिससे बजट वह भी बजट पर अपना सुझाव दे सकें।

इस व्हाट्सएप पर दे सकते हैं सुझाव

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सभी क्षेत्र के लोगों के साथ बजट संवाद करेंगे और उनसे सुझाव लेंगे। उसी आधार पर विकसित दिल्ली का बजट तैयार करेंगे। उन्होंने कहा कि संकल्प पत्र में जितने भी वादे किए हैं उन सभी को पूरा किया जाएगा। उन्होंने बजट पर लोगों से सुझाव जानने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9999962025 जारी किया है। इसके अलावा एक ईमेल आईडी भी जारी किया गया है, जिस पर दिल्ली का कोई भी व्यक्ति अपने सुझाव दे सकता है। 

जनता से सुझाव लेंगे विधायक और मंत्री

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि आने वाले समय में हमारे मंत्रिमंडल के सभी मंत्री और विधायक जनता के बीच जाएंगे और उनके सुझाव लेंगे। पहले विकास के काम नहीं होते थे, केवल बहाने मिलते थे, इस बार दिल्ली के विकास के कार्यों को होता हुआ देखेगी। दिल्ली का एक नया अध्याय लिखा जाना है और हम दिल्ली की जनता के हितों को सुरक्षित करने के लिए संकल्पबद्ध हैं। हम अपने संकल्प पत्र में किए गए हर वादे को पूरा करने के लिए संकल्पबद्ध हैं। जितने भी हमने वादे किए हैं, एक-एक वादों की पूर्ति की जाएगी। समय कम है और काम बहुत है। 

यह भी पढ़ें- 

गिर वन्यजीव अभयारण्य में PM मोदी ने जंगल सफारी का उठाया लुत्फ, सामने आईं तस्वीरें