1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली: CM रेखा गुप्ता के कार्यक्रम में फिर हंगामा, नारेबाजी करने पहुंचे शख्स को पुलिस ने पकड़ा

दिल्ली: CM रेखा गुप्ता के कार्यक्रम में फिर हंगामा, नारेबाजी करने पहुंचे शख्स को पुलिस ने पकड़ा

दो दिन पहले जनसुनवाई के दौरान एक व्यक्ति ने रेखा गुप्ता पर हमला कर दिया था। अब उनके कार्यक्रम में एक व्यक्ति नारेबाजी करने पहुंचा था, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया है।

Rekha Gupta - India TV Hindi
Image Source : INDIA TV/REPORTER INPUT रेखा गुप्ता के कार्यक्रम में हंगामा

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के कार्यक्रम में शुक्रवार को एक बार फिर हंगामा हो गया। एक शख्स उनके कार्यक्रम में नारेबाजी करने पहुंचा था, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। इससे दो दिन पहले बुधवार को जनसुनवाई के दौरान एक व्यक्ति ने रेखा गुप्ता पर हमला कर दिया था। हमले के आरोपी को दिल्ली पुलिस ने पकड़ लिया है और पूछताछ कर रही है। पूछताछ के बाद गुजरात जाकर भी कुछ लोगों को पकड़ा गया है। इन लोगों ने दिल्ली की मुख्यमंत्री पर हमला करने वाले व्यक्ति को पैसे दिए थे।

जनसुनवाई के दौरान हुए हमले के बाद रेखा गुप्ता पहली बार लोगों के बीच पहुंची थीं। इस बार उनकी सुरक्षा बढ़ी हुई थी। गांधी नगर में अशोक बाजार एसोसिएशन के 50 साल पूरे होने के कार्यक्रम में वह पहुंची थीं। उनकी सुरक्षा पहले की तुलना में बहुत ज्यादा बढ़ी हुई थी। उनकी सुरक्षा में सीआरपीएफ, दिल्ली पुलिस और त्रिपुरा पुलिस के जवान शामिल थे। मंच के बाद सुरक्षा के लिए डी एरिया भी बनाया गया था, जिसमें दर्जनों सुरक्षा कर्मी मौजूद थे।

सुरक्षाकर्मियों ने संभाली स्थिति

घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सुरक्षाकर्मी हंगामा कर रहे व्यक्ति को घटनास्थल से दूर ले जाते नजर आ रहे हैं। इस कार्यक्रम के लिए सीएम की सुरक्षा में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। ऐसे में कोई भी अप्रिय स्थिति नहीं बनी। दिल्ली सीएम के पास पहले से ही जेड प्लस सिक्योरिटी थी। इसमें अब सीआरपीएफ के जवान भी शामिल कर लिए गए हैं। हमले के बाद रेखा गुप्ता ने अपने घर की बजाय विधानसभा में सुनवाई करने का फैसला किया है। इससे उनकी सुरक्षा के साथ समझौता नहीं होगा।

यह भी पढ़ें-

हमले के बाद पहली बार जनता के बीच पहुंचीं CM रेखा गुप्ता, 'थ्री लेयर' सुरक्षा घेरा, पत्रकारों के बैग भी हुए चेक

हमले के बाद CM रेखा गुप्ता ने किया बड़ा ऐलान, अब आवास नहीं हर विधानसभा में होगी जन सुनवाई