दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने संदेश विहार के एमसीडी कम्युनिटी हॉल में जन कल्याण शिविर का शुभारंभ किया। इन शिविर में लोग केंद्र और दिल्ली सरकार की अलग-अलग योजनाओं के लिए जानकारी ले सकते हैं। साथ ही, अपना रजिस्ट्रेशन भी करा सकते हैं। सीएम रेखा गुप्ता ने साफ किया है कि उनकी सरकार हर जरूरतमंद तक सरकारी योजनाएं पहुंचाने के लिए काम कर रही है।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया जन कल्याण शिविर का उद्घाटन
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, 'हमारी सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक दिल्लीवासियों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से आज संदेश विहार स्थित एमसीडी कम्युनिटी हॉल में जन कल्याण शिविर का शुभारंभ किया।'
दिल्ली में 42 जगहों पर आयोजित किए जा रहे शिविर
सीएम रेखा गुप्ता ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विश्वास, विकास और जनकल्याण की प्रेरणा से दिल्ली सरकार 18 से 20 जून तक राजधानी के 42 स्थानों पर जन कल्याण शिविर आयोजित कर रही है, जहां केंद्र और दिल्ली सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी, पंजीकरण एवं सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हैं।'
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की दिल्लीवासियों से अपील
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस दौरान सभी दिल्लीवासियों से आग्रह भी किया कि वे अपने नजदीकी जन कल्याण शिविर में पहुंचकर इन सुविधाओं का लाभ जरूर उठाएं। हर जरूरतमंद तक सरकार की कल्याणकारी योजनाएं पहुंचनी चाहिए। रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में 42 जगहों पर ये जन कल्याण शिविर हमने लगाए हैं। पीएम मोदी के 12 साल की सरकार और दिल्ली सरकार के 1 साल, यहां पर दिल्ली की जनता को अलग-अलग विभागों की तरफ से जितनी भी योजनाओं का लाभ मिल रहा है या केंद्र की जितनी योजनाओं के लिए वो एलिजिबल हैं, उन सारी योजनाओं के शिविर यहां पर सभी विभागों ने लगाए गए हैं।
शिविर में मिलेगी अलग-अलग विभागों की योजनाओं की जानकारी
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आगे कहा कि चाहे वो पिंक कार्ड हो, चाहे वर्षों बाद खोले गए राशन कार्ड हों, पेंशन हो, लेबर कार्ड हो, स्वनिधि योजना हो या मुद्रा योजना हो, ये सारी की सारी सुविधाएं अंडर वन रूफ यहां पर लोगों को मुहैया कराई जा रही हैं।