A
  1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में गौशालाओं को लीज एक्सटेंशन सर्टिफिकेट, बायोगैस इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए CM रेखा गुप्ता ने दी आर्थिक सहायता

दिल्ली में गौशालाओं को लीज एक्सटेंशन सर्टिफिकेट, बायोगैस इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए CM रेखा गुप्ता ने दी आर्थिक सहायता

सीएम रेखा गुप्ता की इस पहल के तहत आधुनिक गौशालाओं के विकास, गौसंरक्षण और गोबर से ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया है। बायोगैस इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए आर्थिक सहायता दी गई है।

बायोगैस इंफ्रास्ट्रक्चर के दी गई आर्थिक सहायता- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT बायोगैस इंफ्रास्ट्रक्चर के दी गई आर्थिक सहायता

गौसंरक्षण और संवर्धन को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली में सोमवार को मुख्यमंत्री जन सेवा सदन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान गौशालाओं को लीज एक्सटेंशन समझौते के प्रमाणपत्र वितरित किए। साथ ही सीएम गुप्ता द्वारा आधुनिक बायोगैस इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापित करने के लिए आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई है।

10 आधुनिक गौशालाओं के विकास पर विशेष ध्यान

सरकार की ओर से प्रथम चरण में 10 आधुनिक गौशालाओं के विकास पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया है। इन गौशालाओं में निराश्रित गौमाता की देखभाल, संरक्षण और उनके समुचित संवर्धन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

जल्द ही 40 गौशालाओं को किया जाएग सुविधाओं से लैस

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह पहल केवल पशु सेवा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों, करुणा और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि निर्धारित लक्ष्य के तहत जल्द ही 40 गौशालाओं को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा।

बायोगैस को बढ़ाने पर खासा जोर

इस योजना के तहत गोबर से ऊर्जा उत्पादन (बायोगैस) और स्वच्छता को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया जा रहा है, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ सतत विकास को गति मिलेगी।