A
  1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. हमले के बाद चौकस होगी सीएम रेखा गुप्ता की सुरक्षा, पुलिस कमिश्नर ने की मुलाकात

हमले के बाद चौकस होगी सीएम रेखा गुप्ता की सुरक्षा, पुलिस कमिश्नर ने की मुलाकात

सीएम रेखा गुप्ता पर हुए हमले के बाद अब उनकी सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है। इस बीच दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर सतीश गोलचा ने आज सीएम रेखा गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की है।

CM Rekha Gupta will be vigilant after the attack police commissioner meets- India TV Hindi
Image Source : @CMODELHI पुलिस कमिश्नर ने की सीएम रेखा गुप्ता से मुलाकात

दिल्ली पुलिस आयुक्त श्री सतीश गोलचा ने आज कार्यभार संभालने के उपरांत माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी से शिष्टाचार भेंट की। बता दें कि आईपीएस एसबीके सिंह को गुरुवार को पुलिस कमिश्नर के पद से हटा दिया गया था। इसके बाद सतीश गोलचा को दिल्ली पुलिस आयुक्त किया गया है। गौरतलब है कि बीते दिनों सीएम रेखा गुप्ता की सुरक्षा में बड़ी चूक देखने को मिली थी। इसके बाद से सीएम रेखा गुप्ता की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। बता दें कि सीएम पर हमले के बाद उन्हें Z श्रेणी की सुरक्षा दी गई है।

रेखा गुप्ता की सुरक्षा कैसी होगी

रेखा गुप्ता की सुरक्षा को लेकर एक शीर्ष सूत्र ने कहा, रेखा गुप्ता की 3 शिफ्ट में 2 गार्डिंग हाउस सिक्योरिटी मिलेगी, जो कि कुल मिलाकर 6 होगी। रेखा गुप्ता को यदि आवश्यकता हो उन्हें महिला अधिकारी भी दी जाएंगी। 1 सीडीआर और 4 जवान सुरक्षा सीपीटी (क्लोज प्रोटेक्शन टीम) के रूप में तैनात होंगे। सीआरपीएफ के साथ एक्सेस कंट्रोल का मतलब है कि जो भी व्यक्ति सीएम रेखा गुप्ता के करीब आएगा, उसके खिलाफ सबसे पहले सीआरपीएफ एक्शन लेगी। इसके बाद उनकी सुरक्षा में तैनात बाकी लोग। 

हमले के बाद पहली बार सार्वजनिक कार्यक्रम में दिखीं रेखा गुप्ता

सीएम रेखा गुप्ता के सीआरपीएफ के आईजी और ऊपर के रैंक के अधिकारी उन्हें डू और डॉन्ट के बारे में जानकारी देंगे। सीएम रेखा गुप्ता के काफिले में 2 अतिरिक्त वाहनों को बढ़ाया गया है। उनके पास केंद्र की Z सुरक्षा है, लेकिन राज्य में वह Z+ सुरक्षा घेरे में होंगी। गौरतलब है कि बीते दिनों एक शख्स ने सीएम रेखा गुप्ता पर हमला किया था। बता दें कि हमले के बाद 20 अगस्त को हुए हमले के बाद सीएम रेखा गुप्ता आज पहली बार सार्वजनिक कार्यक्रम में दिखी। हमले के बाद सीएम की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। उनकी सुरक्षा में अर्धसैनिक बल और दिल्ली पुलिस तैनात है।